फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   constable dead body was removed from hang after nine hours in shahjahanpur

Shahjahanpur News: परिजनों के आने के बाद फंदे से उतारा गया सिपाही का शव, पुलिस लाइन में दी अंतिम विदाई

Mon, 27 Feb 2023 02:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Feb 2023 02:52 PM IST
सार

सिपाही केशव कुमार ने रविवार शाम को फंदे से लटककर जान दे दी। दूसरी शिफ्ट में ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर साथी सिपाहियों की कॉल नहीं उठने के बाद जांच की गई। अंदर उसका शव लटका था।

विज्ञापन
constable dead body was removed from hang after nine hours in shahjahanpur
अफसरों ने मृतक सिपाही को दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाने में तैनात सिपाही केशव कुमार का शव रविवार रात करीब नौ बजे उसके किराए के कमरे में लटका मिला था। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मेरठ में रहने वाले परिजनों को सूचना दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे मेरठ से परिजनों के आने के बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया। कमरे के अंदर एक मोबाइल और कप टूटा मिला है। 

विज्ञापन


दोपहर में पुलिस लाइन में सिपाही के शव को सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई है। एसपी देहात संजीव वाजपेयी और सीओ जलालाबाद अजय राय ने पुष्प चक्र अर्पित किए। सिपाही के परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, केशव के पिता की किराने की दुकान है। वह परिवार में सबसे बड़ा था। दो छोटी बहनें हैं। केशव की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन

मेरठ का रहने वाला था सिपाही 

मेरठ जिले के खरखौदा निवासी रामकुमार का बेटा केशव कुमार (27) 2021 बैच का सिपाही था। उसने रविवार रात को फंदे से लटककर जान दे दी। दूसरी शिफ्ट में ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर साथी सिपाहियों की कॉल नहीं उठने के बाद जांच की गई। अंदर उसका शव लटका देखा गया। एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी और सीओ जलालाबाद अजय राय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed