Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress workers outraged over filing FIR in shahjahanpur

शाहजहांपुर: डॉक्टर से विवाद के बाद रिपोर्ट दर्ज होने पर भड़के कांग्रेसी, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

Sun, 22 Nov 2026 04:31 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 22 Nov 2026 04:31 PM IST
सार

शाहजहांपुर में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज कांग्रेस पदाधिकारियों ने कोतवाली में धरना दिया। उन्होंने डॉक्टर से विवाद के मामले में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। डॉक्टर के खिलाफ तहरीर भी दी। 

विज्ञापन
Congress workers outraged over filing FIR in shahjahanpur
कोतवाली में धरने पर बैठे कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से विवाद के बाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज कांग्रेस पदाधिकारी रविवार को कोतवाली पहुंच गए। कांग्रेसियों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए अपनी ओर से दी गई तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। सुबह दस बजे तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। इंस्पेक्टर प्रदीप राय से वार्ता भी हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद जिलाध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेसी कोतवाली में धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन




कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से विवाद के मामले में पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस का यह रवैया पक्षपातपूर्ण है। उनका कहना था कि मामले के दोनों पक्षों की शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर दूसरे पक्ष की तहरीर को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी मांग है कि दी गई तहरीर के आधार पर भी रिपोर्ट दर्ज की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धरने पर महासचिव गौरव त्रिपाठी, फुरकान कुरैशी, रफी उल हसन, पूनम पांडेय, सईद अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed