फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   congress protest

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 29 Sep 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
congress protest
शाहजहांपुर में फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग को लेकर जुलूस निकालर प्रदर्शन कांग्रेस कांग्रेस - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रतापगढ़ में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद वहां के सांसद से कथित तौर पर अभद्रता के मामले में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर दर्ज मुकदमे फर्जी और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए उन्हें निरस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

इससे पूर्व, टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त पदाधिकारियों समेत हाल ही में सपा छोड़कर कांग्रेस में आए सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय पांडेय अंशु का स्वागत किया। प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी रिसाल अहमद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यों के लिए प्रभारी नामित किया।
विज्ञापन

सुहेल बेग अनुशासन, अतित बागी प्रशासन, गायत्री प्रकाश अवस्थी जन शिकायत, कृष्ण विनोद मिश्रा सदस्यता, अजय विक्रम सिंह कार्यक्रम और फुरकान अहमद कुरैशी कार्यालय प्रभारी बनाए। विधानसभा प्रभारी नामित किए महासचिवों में गौरव त्रिपाठी कटरा, रईस मियां जलालाबाद, मुस्तकीम अंसारी तिलहर, मनीष कोरी पुवायां और सत्येंद्र त्रिवेदी ददरौल क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए और सचिवों को ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर पड़े। नारेबाजी करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस के तौर पर कलक्ट्रेट की ओर बढ़े, लेकिन रास्ते में नगर निगम के पास सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस बल के साथ उन्हें रोक लिया। वहीं ज्ञापन ले लिया।

अजय विक्रम सिंह, कृष्ण विनोद मिश्रा, अतित बागी, फुरकान अहमद कुरैशी, गौरव त्रिपाठी, अजय पांडेय अंशु, सुनीता सिंह, अनिल श्रीवास्तव, सुशील दीक्षित, अरुणोद मिश्रा, संजीव पासी, सियाराम जाटव, प्रत्यूष मिश्रा, इरफान खान, अमन गुप्ता, एसपी सिंह, किशन बाबू कश्यप, बाल गोविंद यादव, कयूम खां, मो. नबी, कृष्ण चन्द तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed