फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   congress meeting

कांग्रेस की बूथ कमेटियों का गठन जल्द करने के निर्देश

Wed, 22 Sep 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
congress meeting
शाहजहांपुर के पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते पार्टी के प्रदे? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रदेश सचिव बनकर पहली बार यहां आए सांगठनिक मामलों के जिला प्रभारी रिसाल अहमद का मंगलवार को टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने जिले के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन सृजन अभियान की प्रगति जांची और आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर कमेटियां जल्द गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रभारी ने जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता समेत कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद, महानगर अध्यक्ष पवन कुमार सिंह समेत ब्लॉक व नगर इकाइयों के अध्यक्षों के साथ संगठन को मजबूत बनाने के अभियान पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही महानगर कांग्रेस के कई नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हम बूथ स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर लेंगे, भविष्य के कार्यक्रमों में उतनी ही अच्छी भूमिका निर्वहन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव को आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। इसलिए चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेसी अपना बायोडाटा पार्टी के जिला कार्यालय पर शीघ्र जमा कर दें। बैठक में कांग्रेस सेवादल के जिला संगठक अश्विनी द्विवेदी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो, इरफान खान, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, ब्रजेश दिनकर, पवन द्विवेदी, जगदीश गंगवार, कृष्ण विनोद मिश्रा, अतित कुमार बागी, तनवीर सफदर, फुरकान अहमद कुरैशी, अमन गुप्ता, शरद कुमार गुप्ता, गौरव त्रिपाठी, हसमुद्दीन, प्रत्यूष मिश्रा, सत्येंद्र त्रिवेदी, उत्तम शुक्ला, अरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed