UP: शाहजहांपुर में मोहन भागवत का पुतला फूंकने की कोशिश, पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच नोकझोंक
मोहन भारत की सच्ची स्वतंत्रता वाले बयान के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला फूंकने की कोशिश भी की गई।
विस्तार
शाहजहांपुर में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रफी उल हसन के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के बयान का विरोध किया। पुतला जलाने का प्रयास करने पर पुलिस से नोंकझोंक हो गई। पुलिस के पुतला छीन लेने पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया।
बृहस्पतिवार को टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस के युवा नेता एकत्रित हुए। यहां से जैसे ही मोहन भागवत का पुतला लेकर कार्यालय से बाहर निकले। वैसे ही बाहर भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने चारों तरफ से घेरकर पुतला जबरन छीनने का प्रयास किया।
पुलिसकर्मियों की कार्यकर्ताओं से काफी देर तक धक्का मुक्की हुई। कई हिस्सों में बंटे पुतले को छीनकर पुलिस ले गई। कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक नारेबाजी की। इस मौके पर प्रमुख रूप से कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अनुभव कटारिया, मोहसिन खान, आशीष तिवारी, सुमित सिंह आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भागवत ने क्या कहा था
मोहन भागवत ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को भारत की सच्ची स्वतंत्रता से जोड़ा था। भागवत ने कहा था कि राम मंदिर के प्रतिष्ठापन का दिन प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाया जाना चाहिए, क्योंकि इस दिन भारत ने सच्ची स्वतंत्रता हासिल की, जो सदियों तक परचक्र (दुश्मन हमले) का सामना कर रहा था।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.