फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress has blocked the intersection Performance

कांग्रेसियों ने चौराहा जाम कर किया प्रदर्शन

Tue, 12 Jan 2016 11:56 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 12 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Congress has blocked the intersection Performance
बिजलीपुरा से तीन वर्ष पूर्व अपहृत हुई पूजा भोजवाल की बरामदगी को लेकर कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर लाल इमली चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों और थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक के बीच नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय में सभा के बाद फूटा गुस्सा
प्रदर्शन से पहले कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता ने टाउन हाल स्थित पार्टी कार्यालय में इकट्ठे हुए और पूजा की बरामदगी को लेकर प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के उपेक्षित रवैये पर जमकर गुस्सा जताया। इस मौके पर संगठन के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि यह मामला गरीब की बेटी को अगवा किए जाने का है। मगर इससे बेपरवाह पुलिस अफसर मौज काटने में जुटे हैं। पुलिस प्रशासन ने पूजा का सुराग लगाने के ठोस प्रयास नहीं किए तो जनता को जागरूक करके आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

धरना और पुतला दहन के दौरान लगा रहा जाम
सभा के दौरान कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला तैयार किया और उसे लेकर नारेबाजी करते हुए लाल इमली चौराहे जा पहुंचे। जहां कांग्रेसियों ने पुतला जलाकर रोड पर धरना दिया। इससे पंखी चौराहा, रोडवेज क्रासिंग, ईदगाह रोड और घंटाघर की ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर से इसलिए हुई नोंकझोंक
लाल इमली चौराहा पर जाम लगाए जाने की सूचना पाकर सदर बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक जेपी तिवारी मौके पर गए। चूंकि, पूजा के अपहरण की घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा में हुई थी। इसकी रिपोर्ट भी चौक कोतवाली में दर्ज है। इसलिए सदर इंस्पेक्टर ने कार्यकर्ताओं से चौराहे पर जाम लगाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई और लोगों से कोतवाली क्षेत्र में जाकर धरना-प्रदर्शन करने की सलाह दी। इसको लेकर देर तक दोनों पक्षों में कहासुनी होती रही। आखिर में सेवादल कार्यकर्ता एसपी को ज्ञापन देने की बात कहकर वहां से चल पड़े। मगर बाद में एसपी कार्यालय जाने के बजाय सभी अपने घरों को चले गए। प्रदर्शन करने वालों में अतर सिंह, सोनी गुप्ता, राजलता गुप्ता, शानू गुप्ता, शकील अहमद अंसारी, रामओतार वर्मा, अजेता राणा, सावित्री राणा, अनिल कुमार, संतोष गुप्ता, रवि कैथवार, इसरायल शाह, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed