{"_id":"409e9434c67141b90bf989cc80c4a4af","slug":"completion-of-the-technical-program-in-sugarcane-research-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना शोध में तकनीकी कार्यक्रम का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना शोध में तकनीकी कार्यक्रम का समापन
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना शोध परिषद में चल रहे तकनीकी कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया।
तकनीकी कार्यक्रम के अंतिम दिन शेष अनुभागों की शोध उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रभारी बीज उत्पादन अनुभाग के डॉ. एससी सिंह ने राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के अंतर्गत कुल अभिजनक बीज, गन्ना उत्पादन तथा केंद्रवार उत्पादन लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया। सत्र के अंत में विनेश चंद्र जादौन, वरिष्ठ प्रसार सहायक वर्ष 2014-15 में औसत गन्ना उपज 947 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तथा वरिष्ठ प्रक्षेत्र प्रबंध सहायक डॉ. सीएस पोसवाल के मुजफ्फरनगर केंद्र को सरसों एवं गेहूं क्रमश: 20.90 तथा 40.90 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त करने के उपलक्ष्य में गन्ना शोध परिषद के निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ से आए डॉ. एसएन सिंह ने शोध संस्थान की उपलब्धियों की सराहना की। साथ ही शोध कार्यों में और गतिशीलता लाने के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए। इस दौरान डॉ. संयुक्त निदेशक वीरेश सिंह, डॉ. आईएस सिंह, डॉ. शुचिता सिंह सहित समस्त शोध केंद्रों के प्रभारियों एवं एडवाइजरी कमेटी के सदस्यों को निदेशक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।