फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   complaint against the central administrator

केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 02 Mar 2016 12:20 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 02 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
complaint against the central administrator

मंगलवार का दिन परीक्षाओं के नाम रहा। यूपी बोर्ड परीक्षा को छोड़कर सीबीएसई और विश्वविद्यालय परीक्षा पहले दिन शांति पूर्वक संपन्न हुई। यूपी बोर्ड परीक्षा में मदनापुर के एक केंद्र पर अनियमितताएं सामने आने पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक बदल दिया। दोषी पाए गए केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। खुदागंज में एक केंद्र पर दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए।

विज्ञापन

डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने बताया कि स्वामी जयदेव इंटर कॉलेज मुजफ्फरपुर मदनापुर में केंद्र व्यवस्थापक हरीशंकर श्रीवास्तव के खिलाफ कुछ शिकायतें मिल रहीं थीं। जांच कराने पर मामला सत्य पाया गया। केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ गंभीर मामला पाए जाने पर उनके खिलाफ मंगलवार को रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई। उनके स्थान पर सत्येंद्र कुमार को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। वहां पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिया गया। इधर, खुदागंज के नारायण पटेल कॉलेज में डीआईओएस के सचल दल ने सुबह हाईस्कूल अंग्रेजी के पेपर के दौरान दो परीक्षार्थियों को अनुचित साधन के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्वक संपन्न हुई। केवी-2 के केंद्र व्यवस्थापक एसपी तिवारी ने बताया कि उनके केंद्र पर 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि केवी-1 के केंद्र व्यवस्थापक वीके मिश्रा के अनुसार उनके यहां छह परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दोनों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा भी पहले दिन सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक चली। तीन पालियों में हुई परीक्षा में किसी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा जा सका। सभी केंद्रों पर आंतरिक सचल दल मुस्तैद रहा। परीक्षा से पूर्व भी गेट पर तलाशी ली गई। केंद्र व्यवस्थापकों ने छात्र-छात्राओं से परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन नहीं लाने के निर्देश दिए हैं। मोबाइल फोन को अनुचित साधन के रूप में माना गया है, लिहाजा मोबाइल फोन पकड़े जाने पर संबंधित परीक्षार्थी को बुक कर दिया जाएगा और उसका मोबाइल भी जब्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed