{"_id":"218112bfd1274418242bfe4988cab295","slug":"commissioner-wrote-a-letter-to-the-minister-maneka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री मेनका ने लिखा कमिश्नर को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री मेनका ने लिखा कमिश्नर को पत्र
तिलहर।
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने बरेली मंडल में गंगा स्नान पर आयोजित होने वाले मेलों मेें प्रतिबंधित पशुओं की खरीद फरोख्त पर पूरी तरह से रोक लगानेे के लिये कमिश्नर को पत्र लिखा है। साथ ही मंडल के चारों जिलों के डीएम को निर्देशित कर कढ़ाई से इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।
पीएफए के प्रदेश सचिव सतीश यादव ने बताया कि उनके संगठन द्वारा प्रतिबंधित पशुओं पर क्रूरता के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत श्रीमती गांधी की पहल पर बरेली मंडल के कमिश्नर द्वारा बरेली और पीलीभीत में गंगा स्नान पर लगने वाले मेलों में प्रतिबंधित पशुओं के खरीद फरोख्त पर पूर्णत: रोक लगा दी गई है और समाज सेवियों, पशु चिकित्सा अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में पशु क्रूरता एवं तस्करी के उन्मूलन के निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने शाहजहांपुर जनपद में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पशुओं के प्रकरण और बरामदगी के मामले सामने आने पर डीएम से तत्काल प्रभाव से अन्य जिलों की भांति शाहजहांपुर में भी पशु क्रूरता व तस्करी रुकवाने व मेलों में प्रतिबंधित करने की मांग की है।