{"_id":"620002fbfa61964002170c52","slug":"comedian-rajpal-yadav-said-whatever-lata-ji-sang-it-became-immortal-forever","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: हास्य अभिनेता राजपाल यादव बोले- लता जी ने जो गाया, वह हमेशा के लिए अमर हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: हास्य अभिनेता राजपाल यादव बोले- लता जी ने जो गाया, वह हमेशा के लिए अमर हो गया
Sun, 06 Feb 2022 10:48 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:48 PM IST
सार
राजपाल यादव ने फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि लता जी के बारे में कुछ बोलना सूरज को दीया दिखाने के जैसा है। बालीवुड की एक ऐसी किताब, स्वर कोकिला के रूप में एक देवी बोल सकती हैं।
विज्ञापन
राजपाल यादव
- फोटो : Instagram
विस्तार
बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव रविवार देर शाम लता मंगेशकर को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि भले ही लता मंगेशकर हम लोगों के बीच नहीं हैं, पर जब तक दुनिया या सिनेमा रहेगा। तब तक लता दीदी हैं और रहेंगी।
विज्ञापन
राजपाल यादव ने फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि लता जी के बारे में कुछ बोलना सूरज को दीया दिखाने के जैसा है। बालीवुड की एक ऐसी किताब, स्वर कोकिला के रूप में एक देवी बोल सकती हैं। न जाने कितने दशक और कितनी पीढ़ी के लोग उन्हें पसंद करते थे। उनके दर्द भरे नगमें हों या फिर सोशल और देशप्रेम के गीत हों। उन्होंने जो भी गाया, वह अमर हो गया।
विज्ञापन
राजपाल यादव ने बताया कि बॉलीवुड एक परिवार है तो पार्टियों में एक-दूसरे से कई बार मुलाकात हुई। जब भी लता जी से मिले। उन्होंने नित्य नई ऊंचाईयों तक जाने के लिए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन