फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Colourful sports competition debut of Basic Education

बेसिक शिक्षा की क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

Tue, 22 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 22 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Colourful sports competition debut of Basic Education
खेल प्रत‌ियोग‌िताएं शुरू हुईं
बेसिक शिक्षा विभाग की 32वीं जनपदीय शैक्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों से साथ शुरू हो गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने मार्चपास्ट की सलामी और रंग-बिरंगे गुब्बारे तथा कबूतर उड़ाकर किया। इससे पूर्व उन्होंने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।इसकेे बाद गत वर्ष के चैंपियन जलालाबाद के अमन और मदनापुर के देवेंद्र ने मशाल के साथ मैदान का चक्कर लगाया। इसी कड़ी में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। बाद में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री वर्मा ने बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय के साथ मार्चपास्ट की सलामी ली। उद्घाटन समारोह में प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ कराई गई। अर्चना श्रीवास्तव और इंदु त्रिवेदी के संचालन में हुए समारोह में बीएसए की पत्नी ज्योत्सना पांडेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मंडलाध्यक्ष राधारमण त्रिपाठी, जिला व्यायाम शिक्षक रामप्रसाद, डॉ. विनय गुप्ता, शिक्षक नेता जागेश पाली, देवेश वाजपेयी, संदीप मिश्र, दिनेश सिंह, राजकुमार तिवारी, विश्राम सिंह, सुभाषचंद्र मिश्र, मो. नफीस खां, इमरान सईद खां, राम किशोर शर्मा, रवींद्र प्रजापति, नवेंदु मिश्र, कर्मचारी नेता मोहित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विजेता बनने को खिलाड़ियों ने झाेंकी ताकत
क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन कई स्पर्धाएं हुईं। इनमें बच्चों ने पूरे दमखम के साथ प्रतिभाग कर मेडल हासिल किए। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में गौरव ने प्रथम, अरमान ने द्वितीय और शशिराम ने तृतीय स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ में गौरव यादव, आमिर, निरंकार, 200 मीटर दौड़ में गौरव सिंह, निरंकार, अमित, 400 मीटर दौड़ में आमिर, मुनीम और अर्जुन ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। कबड्डी में भावलखेड़ा विजेता और खुटार की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में विजय लक्ष्मी, कमलेश कुमारी, साक्षी, 100 मीटर दौड़ में विजय लक्ष्मी, रूबी, कामिनी, 200 मीटर दौड़ में प्रीती, महिमा, निशा और 400 मीटर दौड़ में ज्योति, अनु तथा सना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सतीश, सुधीर, विपिन, 200 मीटर दौड़ में विपिन, सुधीर, सतीश, 400 मीटर दौड़ में रिजवान, पीयुष, अमित और गोला फेंक में रिजवान, आसिफ, विशंभर, चक्का फेंक में शिवम, विपिन और अंकित ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शीतल, नीलम, खुशबू, 200 मीटर दौड़ में रूपवती, सुमन, ममता, 400 मीटर दौड़ में शीतल, नीलम, रूपवती और सुमन, चक्का फेंक में संगीता, करीना, शांती और गोला फेंक में सौम्या गंगवार, कंचन, श्यामा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

स्काउट-गाइड रैली के लिए बैठक आज
शाहजहांपुर। स्काउट-गाइड की जनपद स्तरीय रैली की तैयारियों के संबंध में माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के स्काउट मास्टर तथा गाइड कैप्टन की बैठक 23 नवंबर को पूर्वांह 11 बजे दैवी संपद इंटर कॉलेज में होगी। यह जानकारी संगठन सचिव डॉ. अमीर सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed