{"_id":"99d50a40e277ec230a0700ba835b7b41","slug":"colourful-closing-of-the-centenary-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओसीएफ शताब्दी वर्ष का रंगारंग समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओसीएफ शताब्दी वर्ष का रंगारंग समापन
श्ााहजहांपुर।
Updated Fri, 05 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्डनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री (ओसीएफ) के स्वर्ण जयंती वर्ष का रंगारंग
विज्ञापन
समापन हो गया। शताब्दी वर्ष समारोह के अंतिम दिन रामलीला मंच पर जहां
अतिथियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, वहीं लखनऊ की
अदाकारा सुरभि सिंह ने कथक नृत्य तथा अन्य राज्यों की टीमों ने लोककला का
शानदार प्रदर्शन कर समारोह को भव्यता प्रदान की। इस दौरान आतिशबाजी का
प्रदर्शन और फैक्ट्री कर्मचारियों की रचनाओं एवं फोटो अलबम का विमोचन भी
किया गया।
ओसीएफ रामलीला मंच पर हुए समापन समारोह में मेेजबान फैक्ट्री के महाप्रबंधक चंद्र भूषण शर्मा ने मुख्य अतिथि आयुध निर्माणी बोर्ड के महानिदेशक एवं अध्यक्ष सोमेंद्र यमदग्नि, ओईएफ समूह मुख्यालय कानपुर के अपर महानिदेशक वीपी यजुर्वेदी, आयुध निर्माणी बोर्ड के सदस्य वीपी कामरा, सेवा निवृत्त अधिकारियों चंद्रभान सिंह, मुन्नूलाल आदि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सम्मान की इसी श्रंखला में स्थानीय फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी फकीर मोहम्मद, सदाकत उल्ला, पीटरदास और बाल कृष्ण को भी अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात कर्मचारी ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान, अरविंद मिश्र, साजिद खैराबादी और राशिद नदीम की रचनाओं के संग्रह काव्यांजलि और ओसीएफ की विभिन्न गतिविधियों की यादगार स्वरूप फोटो अलबम का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। समारोह को भव्य बनाने के लिए आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया।
पूर्णाहुति के रूप में लखनऊ की नृत्यांगना सुरभि सिंह ने कथक तथा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट के कलाकारों ने लोक कलाओं पर मनमोहक नृत्य कर समां बांध दिया। नितिन त्रिपाठी के संचालन में हुए समारोह का उद्घाटन अखिल भारतीय आयुध निर्माणियां महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष पूनम यमदग्नि, कमलेश यजुर्वेदी, आशारानी शर्मा, नागा महालक्ष्मी आदि ने किया।
सुबह के सत्र में कॉमसासू कांप्लेक्स में पौध रोपित की गई। आयोजन में विभिन्न निर्माणियों के महाप्रबंधक डॉ. राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ महाप्रबंधक कैलाश चंद्रा, एमआर सबलोक, डॉ. राजीव चक्रवर्ती, कैलाश चंद्रा समेत स्थानीय अधिकारी के सत्यनारायण, टीके साहा, सुकुमार रथ, ओपी कमल, अनुज किशोर प्रसाद, एसएस डोईफोडे, डी कुहन, एस बनर्जी ब्रिगेडियर सरन समेत जेसीएम, यूनियन, एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।