फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Colorful start of 35th district level sports competition of Basic

बेसिक की 35वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग शुभारंभ

Thu, 23 Dec 2021 06:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Colorful start of 35th district level sports competition of Basic
शाहजहांपुर के स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की रैली में आयोजित चार सौ मीटर की दौड़ में भाग लेती - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की 35वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का बुधवार को आगाज हो गया। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़ और बालीवाल समेत विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताएं हुई। इनमें बेसिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने दौड़ के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया। मुख्य अतिथि अजय प्रताप यादव ने कहा कि स्कूल स्तर पर जीता हुआ एक इनाम जीवन भर याद रहता है। हम सब का आचरण व स्वभाव सरल और नरम होना चाहिए। उन्होंने खेल को शिक्षा में शामिल करने की वकालत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इससे पहले विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा व शिल्पी गुप्ता ने मार्च पास्ट की सलामी ली। गुरुनानक स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। हथौड़ा विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पहले दिन की विभिन्न विधाओं के खेल हुए, जिनमें ब्लॉक स्तरीय टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में रचित और साक्षी ने पाया पहला स्थान
खेल प्रतियोगिताओं में प्राथमिक स्तर बालिका 50 मीटर दौड़ में निगोही की उजाला प्रथम, सिंधौली की सेजल द्वितीय तथा जलालाबाद की दुर्गा तृतीय रहीं। 50 मीटर बालक में तिलहर के शिवम ने पहला, कांट के करन ने दूसरा और तिलहर के अनस ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में जैतीपुर गौरी प्रथम, कटरा खुदागंज की सुहाना द्वितीय एवं मदनापुर की कोमल तृतीय रहीं।
400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कांट के करन प्रथम, ददरौल के वीरू द्वितीय तथा कटरा खुदागंज के रिजवान खान तृतीय रहे। जूनियर स्तर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सिंधौली की साक्षी ने पहला, ददरौल की रंजना ने दूसरा और जैतीपुर की अनु ने तीसरा नंबर पाया। इसी वर्ग की वॉलीबॉल में भावलखेड़ा की टीम प्रथम जबकि जलालाबाद द्वितीय रही। जूनियर स्तर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में भावलखेड़ा के रचित प्रथम, भावलखेड़ा के अनुज द्वितीय तथा ददरौल के सरजीत तृतीय रहे। इसी वर्ग के वॉलीबॉल में भावलखेड़ा की टीम पहले और जलालाबाद दूसरे नंबर पर रही।

ये लोग रहे मौजूद
देवेश बाजपेयी के संचालन में जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र भगत, जिला व्यायाम शिक्षक राम प्रसाद, वीरपाल, डॉ. विनय गुप्ता, श्याम लाल यादव, रत्नाकर दीक्षित, सरताज अली, रामपूत पाल, वेद वर्मा, सचिन मिश्रा, जागेश पाली, अनीस अहमद, धर्मेंद्र कुमार, मुनीश मिश्रा, रवींद्र प्रजापति, नफीस खां, सुनील सिंह, ओम प्रकाश प्रजापति, आसिफ खां, रामचंद्र, जगदीश, रवींद्र द्विवेदी, इंद्रपाल सिंह, रामसेवक शर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, सुनील सिंह, राहुल कुमार, सचिन प्रेमी, शुएब खां, यशपाल सिंह यादव, सरन सिंह, राजकुमार तिवारी, नितिन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed