{"_id":"583597d74f1c1bcb4913bc28","slug":"collectorate-lessees-in-the-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टेदारों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टेदारों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Wed, 23 Nov 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते लोग।
Link Copied
तहसील सदर की ग्राम पंचायत घुसगवां के ग्रामीणों ने नए आवंटित पट्टों पर कब्जा न दिलाने के विरोध में बुधवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम रामगणेश को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घुसगवां के ग्रामीणों ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि 11 अगस्त को ग्राम समाज की भूमि पर 47 भूमिहीनों को पट्टे आवंटित किए गए थे, लेकिन अभी तक पट्टे नाप कर कब्जा नहीं दिलाया गया है। गेहूं बुवाई का समय समाप्त होने को है। खाली भूमि पर पुराने पट्टेदारों ने पुन: फसल बोना और अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया है। पट्टा नपवाने को विभागीय कर्मचारियों से कहा लेकिन वे टालमटोल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से आवंटित पट्टे शीघ्र दिलाने की मांग की है। डीएम ने उन्हें शीघ्र पट्टे दिलाने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान आशा यादव, मुंशीलाल, श्याम बिहारी, वीरावती, तारावती, सत्यपाल, गुड्डी, विश्राम, सगीर, रामदीन, पप्पू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।