फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cold wind, drizzle Mercury 7.4 degrees huge crash

ठंडी हवा, बूंदाबांदी से पारा 7.4 डिग्री धड़ाम

Wed, 28 Oct 2015 08:59 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 28 Oct 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
Cold wind, drizzle Mercury 7.4 degrees huge crash
मौसम वैज्ञानिकों द्वारा उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी आसमान पर छाए बादलों ने बुधवार को सच साबित कर दी। मौसम के अचानक करवट लेने से सुबह लोग सोकर उठे तो उन्हें सर्द हवा चलने का अहसास हुआ और आसमान पर घने बादलों की चादर छाई मिली। यही नहीं, कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे दिन के तापमान में गिरावट आ गई और सर्दी से बचाव के लिए लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ गए।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से दिन में धूप खिलने के दौरान गर्मी और दिन ढलने के बाद से लेकर अगले दिन सुबह तक लोगों को सर्दी का अहसास होता रहा। बुधवार को मौसम ने अंगड़ाई लेकर दिन-रात में सर्दी-गर्मी का भेद मिटा दिया। ठंडी बयार ने मौसम में बदलाव के संकेत मंगलवार की रात में दे दिए थे। रात में आसमान पर हवा के साथ उड़कर आए बादल घने हो गए। सुबह सर्द हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई तो पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 24.6 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन

यही वजह रही कि बुधवार को जब सुबह बिस्तर छोड़कर लोग बाहर निकले तो उन्हें सर्दी का बखूबी अहसास हुआ। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव के अनुसार चीन, तिब्बत और अफगानिस्तान में हो रही बर्फबारी का असर हिमांचल प्रदेश और उत्तराखंड होते हुए यूपी तक आ गया है। उन्होंने बताया कि अगले एक-दो दिन तक मौसम इसी तरह असामान्य बने रहने का अनुमान है। उन्होंने बूंदाबांदी से खरीफ फसलों को किसी तरह का नुकसान होने की आशंका से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed