{"_id":"e1b25a0495b121670560f7440f2e5677","slug":"co-city-oversight-of-the-police-station-sadar-bazar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ सिटी ने थाना सदर बाजार का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ सिटी ने थाना सदर बाजार का किया निरीक्षण
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 29 Dec 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
सीओ सिटी डा. कृष्ण गोपाल यादव मंगलवार को थाना सदर बाजार का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में बनी बैरकों की छतों पर चढ़कर बदहाली देखी।
दोपहर में करीब 12 पहुंचे सीओ सिटी थाने पहुंचे, उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने थाने के गेट पर लगे होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने के बाहर लगी दुकानों पर दुकानदारों से आपत्ति जाहिर की। इस पर दुकानदारों ने नगर पालिका से एलाटमेंट के कागजात और किराए की रसीद दिखाईं। इसके बाद उन्होंने इंस्पेक्टर के आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने आवास की छत पर घास को कटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने की बैरकों की छतों की बदहाली देखकर छतों को ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मालखाने, असलहों और अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में खड़ी कंडम गाड़ियों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। करीब दो घंटे तक थाने में रहकर सीओ सिटी ने बारीकी से त्योहार रजिस्टर, गुंडा एक्ट रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटरों की जांच, ड्यूटी रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। सीओ सिटी ने थाने के निरीक्षण को संतोषजनक बताया और थाने के जीर्णोदार के लिए उच्चाधिकारियों से बात करने को कहा।