फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cmo office demonstration

सीएमओ कार्यालय पर  किया धरना प्रदर्शन

Sat, 10 Sep 2016 12:02 AM IST
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
cmo office demonstration
सीएमओ कार्यालय पर  किया धरना प्रदर्शन 
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। सीएमओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा। 
विज्ञापन

प्रांतीय आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर पूरे जिले की सीएससी, पीएचसी, महिला चिकित्सालय और जिला अस्पताल के फार्मेसिस्ट एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के लिए सीएमओ कार्यालय में एकत्र हुए। सभी ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि फार्मेसिस्ट संवर्ग में वेतन विसंगतियों, पद सृजन, संवर्ग का पुनर्गठन पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। इसके साथ ही कहा गया कि ब्लड बैंक एवं पोस्टमार्टम हाउस में फार्मेसिस्ट की तैनाती की जाए, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए, ट्रामा सेंटर में फार्मेसिस्ट के पदों को सृजित किया जाए, विगत तीन वर्षों से नियुक्त किए गए फार्मेसिस्ट को वरिष्ठा सूची में जोड़ा जाए। मांगें पूरी नहीं होने पर 10 से 15 सितंबर तक काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन, 16 से 19 सितंबर तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार और 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। धरना चीफ फार्मेसिस्ट डॉ. ओएस कनौजिया की अध्यक्षता में हुआ। 
विज्ञापन

डॉ. अजय नागर को प्रांतीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत किया गया। धरने में प्रभारी अधिकारी फार्मेसी डॉ. वीके सिंह, अध्यक्ष डॉ. जेडी बंसल, मंत्री डॉ. सुभाष कनौजिया, मो. रियाज, डॉ. शाहिद अली, डॉ. पवन कुमार गुप्ता, डॉ. मो.अली, डॉ. एमएल वर्मा, डॉ. संदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed