{"_id":"5a9175f34f1c1b4e588ba9c5","slug":"cm-to-lay-foundaton-of-gokul-gram","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र की तस्वीर बदलेगा गोकुल ग्राम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र की तस्वीर बदलेगा गोकुल ग्राम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Sat, 24 Feb 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गांव सिमरा वीरान स्थित राजकीय गोसदन की सौ एकड़ जमीन पर बनने वाले गोकुल ग्राम की आधा शिला रखेंगे। गोकुल ग्राम बनने से किसान, पशुपालकों से लेकर हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ होगा। 10 हजार करोड़ की लागत से तैयार होने वाले गोकुल ग्राम से क्षेत्र के तमाम लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
दिल्ली के कृषि मंत्रालय के डिप्टी डॉयरेक्टर ब्रजभूषण त्यागी के अनुसार केंद्र सरकार के राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत गांव सिमरा वीरान में गोकुल ग्राम की स्थापना होनी है। इसके तहत राजकीय गोसदन की सौ एकड़ जमीन कृषि मंत्रालय को सौंपी जा चुकी है। इस भूमि पर पशुओं के लिए शेड, पशु अस्पताल, पंचगव्य प्रयोगशाला आदि की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा किसानों और पशुपालकों के रुकने के लिए भवन भी बनाया जाएगा। यहां समय समय पर किसानों और पशुपालकों को प्रशिक्षण देकर उनकी आय बढ़ाने के तरीके बताए जाएंगे। इसके अलावा गोबर की खाद तैयार करने की व्यवस्था के अलावा बॉयोगैस प्लांट से बिजली उत्पादन, बॉयोगैस सीएनजी स्टेशन भी लगाया जाएगा। बॉयोगैस सीएनजी से ट्रैक्टर चलाए जा सकेंगे। इससे किसानों को कम लागत में खेतों की जुताई आदि का लाभ मिलेगा।
गोकुल ग्राम में अच्छी नस्ल के सांड़ लाएं जाएंगे, जिससे आसपास के पशुपालकों को लाभ होगा और डेयरी उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री के शिलान्यास करने के बाद कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
अजोला नामक चारे से बढ़ेगा दुग्ध उत्पादन
गोकुल ग्राम बनने के बाद पशुपालकों को साइंटिफिक तरीके से चारा उगाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ऐसे चारे के उत्पादन को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में हो। अजोला इसी प्रकार का चारा है। कृषि मंत्रालय के डिप्टी डॉयरेक्टर ब्रजभूषण त्यागी के अनुसार अजोला तालाब में पैदा किया जा सकेगा। आधा किलो बीज छोटे तालाब के लिए पर्याप्त होगा और इससे पांच से छह पशुओं का पालन किया जा सकेगा।
देशी गायें भी देंगी जर्सी गाय जितना दूध
पुवायां। राष्ट्रीय डेरी विकास कार्यक्रम के तहत ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि किसानों की देशी गायें भी साहीवाल और जर्सी गाय जितना दूध दें। इसके अलावा अमेरिका की एक कंपनी से करार किया गया है, जिसके तहत कंपनी गायों के गर्भाधान की ऐसी व्यवस्था करेगी कि गाय केवल बछिया को ही जन्म दें। इसके अलावा क्षेत्र के युवाओं को पशु मित्र के रूप में तैनात कर प्रशिक्षित किया जाएगा और उन्हें गांवों में तैनात कर रोजगार दिया जाएगा।