{"_id":"62a3a005176738376e4ba026","slug":"clouds-increased-humidity-in-the-night-the-sun-rained-fire-since-morning-shahjahanpur-news-bly4878539178","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में बादलों ने बढ़ाई उमस, सुबह से सूरज ने बरसाई आग 19-39-13","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में बादलों ने बढ़ाई उमस, सुबह से सूरज ने बरसाई आग 19-39-13
विज्ञापन
शाहजहांपुर में गर्मी से राहत पाने को शरबत पीती युवती । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। वायुदाब में कमी के बावजूद रात से पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ी, लेकिन बादल छाए रहने से उमस बढ़ी तो न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन 1.4 डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। भोर होने तक मौसम थोड़ा सामान्य बना रहा, लेकिन सूर्योदय के साथ ही सूरज ने आग बरसानी शुरू कर दी। दिन में हवा चलने से अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री से घटकर 42.3 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन तापमान मेें मामूली गिरावट गर्मी से बेहाल जनजीवन को राहत नहीं दे सकी।
तीन दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से हवा की दिशा बदली और ठंडी पुरवाई चलने लगी। पुरवा हवा ने गर्मी से बेचैन लोगों को तात्कालिक राहत दी, लेकिन इससे वातावरण में आर्द्रता बढ़नी शुरू हुई तो दिन में धूप निकलने पर उमस का प्रकोप भी बढ़ने लगा। इसीलिए दिन में तेज धूप के दौरान उमस और गर्मी की दोहरी मार से बचने के लिए ज्यादातर लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। आज भी दिन में 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक शहर में सड़कों पर लोगों का आवागमन कम रहा और बाजार भी सूने पड़े रहे।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार तेज धूप से आर्द्रता में जितनी अधिक गिरावट आ रही है, उसी अनुपात मेें अगले दिन उमस बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि तीन दिन से सुबह के वक्त आर्द्रता 73 से 78 प्रतिशत हो रही है जो शाम तक घटकर 22 से 30 प्रतिशत हो रही है। आर्द्रता में वृद्धि से दिन में गर्म हवा अभी ज्यादा शुष्क नहीं हुई, लेकिन अगले दो दिन में आर्द्रता सामान्य से कम होने पर गर्मी के साथ लू का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।