फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cleaning for city

पालिका कर्मियों ने नहीं ली सफाई की सुध

Tue, 10 Mar 2015 08:08 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 10 Mar 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
होली की मस्ती में डूबे नगर पालिका परिषद के सफाई कर्र्मियों को शहर में साफ-सफाई करने की सुध नहीं है। इससे शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से होली पर शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए तमाम दिशा निर्देश दिए गए। होली पर रंग खेलने के बाद सड़कों से लेकर गलियों में काफी कूड़ा फैल गया है। शाम को लोग एक दूसरे के घरों में होली मिलन के लिए भी गए। होली के बाद से शहर की गलियों, मोहल्लों, तिराहों, चौराहों और सड़कों आदि तमाम स्थानों पर कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

होली के दो दिन बाद तक पालिका के सफाई कर्मियों ने साफ-सफाई करना तो दूर कूड़े तक नहीं उठाया। इससे तमाम स्थानों पर कूड़े ढेर लगे हुए हैं। सोमवार को दोपहर से शहर के मुख्य स्थानों पर लगे कूड़े के ढेर साफ कराए गए, लेकिन गलियों में अब भी जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है स्थिति
--------------------------  
सफाई कर्मी                        384  
संविदा सफाई कर्मी                 186
सफाई कर्मियों के पद सृजित        902
सफाई कर्मियों के रिक्त पद         332
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed