फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Clabber trips name Monday

दधि यात्राओं के नाम रहा सोमवार

Tue, 08 Sep 2015 12:01 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 08 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Clabber trips name Monday
शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद सोमवार को दधि शोभायात्राएं निकाली गईं। शंख-घंटा, बैंड बाजा, डीजे के साथ आकर्षक झांकियां भी दधि यात्रा की शोभा बनीं।
विज्ञापन

अहमदपुर रेती में श्री मनोकरण नाथ मंदिर से परंपरागत ढंग से दधि यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। श्री गणेशजी, राधा-कृष्ण, मां सरस्वती, अष्टभुजी मां दुर्गा, नृसिंह भगवान, राम-लक्ष्मण, हनुमान जी, रासलीला, भगवान विष्णु आदि देव स्वरूपों की आकर्षक झांकियां देखते ही बनती थीं। शोभायात्रा का शिक्षक विधायक संजय कुमार मिश्रा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद दधि यात्रा पुत्तूलाल चौराहा, छोटी विसरात, मंगलसेन इंटर कॉलेज, ईशाक मिया की मजार आदि क्षेत्रों में होते हुए वापस मनोकरण मंदिर में विसर्जित हुई।
विज्ञापन

संयोजक ऋषिदेव मिश्र के नेतृत्व में निकली दधियात्रा में कमलेश मिश्र, विजय मोहन त्रिवेदी, राजेश मिश्र, राकेश मोहन मिश्र, विचित्र नारायण मिश्र, राजेंद्र राठौर, राजू त्रिवेदी, देव नारायण शुक्ल, रामदास गुप्ता, गुलाब औदिच्य, मोहित दीक्षित, धमेंद्र शुक्ल, अनुपम मिश्र, डॉ. अशोक सैनी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोहारों का चौराहा स्थित श्री मनोकामेश्वर मंदिर और से वार्षिक दधिकांधौ शोभायात्रा विभिन्न मार्गों पर बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई, जिसमें सबसे आगे भगवान लड्डू गोपाल और पीछे चल रहीं राधा-कृष्ण, साईं बाबा, श्रवण कुमार आदि की झांकियां मुख्य आकर्षण रहे। हनुमान के साथ नृत्य करती वानरों की टोली ने खूब समां बांधा।

शोभा यात्रा पुजारी अशोक शर्मा, सुभाष मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, सर्वेश्वर दयाल तिवारी, वीएन शर्मा आदि की देखरेख में मदराखेल, तिलहरजई, सिंजई, आनंदपुरम, शेरों वाले मंदिर आदि स्थानों पर भ्रमण करते हुए श्री मनोकामेश्वर मंदिर पहुंची। रास्ते में जन समूह पर प्रसाद स्वरूप हल्दी मिश्रित दही का छिड़काव किया गया। इस बीच, श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से शोभा यात्राओं का स्वागत करके प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed