{"_id":"cd3d1a80a80f9726da857bf84b2c30f0","slug":"civil-baar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह पूर्व गठित सिविल बार में बगावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह पूर्व गठित सिविल बार में बगावत
जलालाबाद।
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक महीने पहले ही तहसील के कुछ अधिवक्ताओं द्वारा गठित सिविल बार एसोसिएशन में मंगलवार को बगावत हो गई। इस दौरान इस कार्यकारिणी के दो महत्वपूर्ण पदाधिकारियों समेत 21 सदस्यों ने सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा अध्यक्ष को सौंप दिया है। अधिवक्ताओं के इस कदम से उक्त कार्यकारिणी में हड़कंप मचा हुआ है। इस्तीफा देने वालों में सिविल बार एसोसिएशन के ऑडीटर अजय श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश बाबू सक्सेना भी है।
मालूम हो कि जनवरी महीने में बार संघ के क्रियाकलापों पर आपत्ति जताते हुए तहसील के कुछ अधिवक्ताओं ने सिविल बार एसोसिएशन के नाम से नई कमेटी का गठन किया था। इसमें अध्यक्ष समेत सभी पदों पर पदाधिकारियों को मनोनीत कर संगठन का रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया। साथ ही इस नई एसोसिएशन का 12 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की तैयारी थी, लेकिन मंगलवार को इस कार्यकारिणी से जुड़े 21 सदस्यों ने बगावत करते हुए अपने पदों व सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सदस्यों द्वारा अध्यक्ष को भेजे गये त्यागपत्र में पुरानी बार संघ से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अपमान के चलते पुरानी बार संघ कमेटी में ही अपना विश्वास जताने का कारण बताते हुए उसे स्वीकार करने की अपील की है।
मुझे 21 अधिवक्ताओं द्वारा दिया गया त्याग पत्र प्राप्त हो गया है। इसमें कुछ अधिवक्ता हमारी कमेटी में नहीं हैं और जो मौजूद हैं उन पर दबाव बनाकर ऐसा करने को मजबूर किया गया है। इन सभी लोगों से एसोसिएशन के पदाधिकारी कारण जान लेने के बाद ही उनके त्यागपत्र पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
- संतोष शर्मा, अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन