फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities,wheat centre

अधूरी तैयारियों के साथ आज से होगी गेहूं की सरकारी खरीद

Tue, 14 Apr 2020 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities,wheat centre
तिलहर मंडी परिसर में आरएफसी के गेहूं खरीद केंद्र लगे बैनर । - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना नियंत्रण को लागू लॉकडाउन के कारण गेहूं की सरकारी खरीद 15 दिन की देरी के साथ बुधवार से शुरू होगी। रोजा समेत तहसीलों की मंडियों में अधिकारियों के लगातार निरीक्षण के चलते वहां के क्रय केंद्रों पर कांटा-बाट, बैनर, बारदाना आदि सामान पहुंचा दिया गया, लेकिन कोरोना संक्रमण को शासन से मिले दिशा निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं हो सकी हैं। चूंकि, आधी से ज्यादा फसल कट चुकी है। इसलिए पहले दिन से सेंटरों पर किसानों की खासी भीड़ उमड़ने के आसार हैं, लेकिन उनके बीच सामाजिक दूरी के पालन को कई केंद्रों के सामने अभी तक गोले नहीं बनाए गए है। उधर, ग्रामीण क्षेत्र के प्रस्तावित क्रय केंद्र स्थलों पर जरूरी सामान भी नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन

खुटार क्षेत्र में ढूंढ़े नहीं मिल रहे सेंटर
खुटार/चांदपुर। क्षेत्र के गांव रजमना में पीसीयू के सेंटर पर बैनर, कांटा, बांट आदि मौजूद मिला, लेकिन सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। गांव खमरिया में इसी एजेंसी के सेंटर का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। प्रधान सतनाम सिंह के अनुसार गांव का सेंटर कहां लगाया गया है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। गांव हरिहरपुर सहकारी समिति के नवदिया नवाजपुर में प्रस्तावित सेंटर का बैनर नहीं लगाया गया है। वहां कांटा-बाट रखा मिला, लेकिन कर्मचारी मौजूद नहीं थे। इसी गांव में चांदपुर सहकारी समिति का सेंटर भी लगाया गया है। दोनों सेंटरों पर सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए कोई घेरे आदि नहीं बनाए गए हैं।
विज्ञापन

तिलहर में क्रय केंद्रों पर अधूरे इंतजाम
तिलहर। बीते दिन डीएम के दौरे के बाद मंडी में क्रय केंद्रों की कोई तैयारी नहीं की गई। वहां के तौल कांटे उठाकर दुकानों में रख दिए गए। मंगलवार को मंडी के दौरे पर पहुंचे एसडीएम सौरभ गंगवार ने इंतजाम अधूरे देख केंद्र प्रभारियों से कड़ी नाराजगी जाहिर की। बता दें कि सोमवार को डीएम के आने की भनक लगते ही मंडी परिसर में क्रय केंद्रों पर बैनर टांगकर तौल-कांटा लगाए गए थे, लेकिन उनके जाने के बाद सब कुछ पहले जैसा हो गया। आरएफसी के दोनों केंद्रों से बैनर नदारद मिले और तौल कांटा एक कोने में रखा मिला। सामाजिक दूरी के लिए गोले भी कहीं नजर नहीं आए। यही हाल यूपीएसएस सेंटर का मिला। पूछताछ के लिए वहां केंद्र प्रभारी भी नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्रों से सूने पड़े जलालाबाद मंडी शेड
जलालाबाद। कल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होनी है, लेकिन अभी तक मंडी समिति में क्रय केंद्र स्थापित करने की कोई तैयारी नजर नही आई। मंडी में प्राइवेट आढ़तों पर गेहूं खरीद होती मिली, लेकिन वहां सभी टिन शेड सूने पड़े हैं, जहां क्रय केंद्र स्थापित होने है। क्षेत्र में गेहूं खरीद को स्वीकृत 23 में से 21 केंद्रों के प्रभारी मंडी समिति से कांटा, पंखा व नमी मापक यंत्र आदि ले गए हैं। मंडी परिसर में पीसीएफ और पीसीयू के दो सेंटर खुलने हैं। बीते दिन तहसीलदार अजय कुमार ने केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्हें तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए थे।
जैतीपुर के सेंटर व्यवस्थाओं से उपेक्षित
जैतीपुर। बुधवार से गांव बरी प्रसिद्धपुर, गढिय़ा रंगीन, टाटराबाद, रसेवन, जैतीपुर, हरिहरपुर, खमरिया, पृथ्वीपुर कुनिया, नगला देहात माली, खेड़ा बझेड़ा के 13 केंद्रों पर खरीद शुरू होनी है, लेकिन अभी तक तमाम गांवों में कोई सेंटरों की व्यवस्था नहीं हुई है। क्षेत्र में विपणन शाखा के दो, पीसीएफ के तीन, यूपीएसएस के सात और नैफेड का एक सेंटर खुलना है। जैतीपुर केंद्र प्रभारी गौरव कुमार के अनुसार लटूरी लाल इंटर कॉलेज के पास मैदान पर केंद्र लगेगा और नियम निर्देशों से संबंधित वॉल पेंटिंग कराने के साथ किसानों को खड़ा करने के लिए गोले बनवाए जाएंगे।

निगोही में बैनर टांगकर चले गए प्रभारी
निगोही। स्थानीय सहकारी संघ कार्यालय पर सेंटर के लिए बैनर टांग कर और चलना रखवाकर केंद्र प्रभारी चले गए। इस केंद्र पर न तो बारदाना पहुंचा और पीने के पानी की व्यवस्था है। कोरोना वायरस से बचाव को गोले भी नहीं बनाए गए। गांव पतराजपुर में भारतीय खाद्य निगम का क्रय केंद्र खुलना है। इस केंद्र पर बारदाना पहुंचा, लेकिन अन्य व्यवस्थाएं गायब हैं। इसी गांव में पीसीएफ के सेंटर पर भी कोई व्यवस्था नहीं है। गांव जठिउरा में यूपी स्टेट एग्रो, गांव कबीरपुर में यूपीएसएस के सेंटरों पर भी कोई इंतजाम नहीं होने से खरीद में बाधा पडने के साथ किसानों को दिक्कतें होनी तय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed