फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

दूसरी दिन भी खराब रही शहर की हवा

Sun, 07 Nov 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। दीपावली से चरम पर पहुंचा वायु प्रदूषण शनिवार को भी सामान्य स्थिति में नहीं लौट सका। शनिवार को भी लोग आतिशबाजी चलाते रहे, जिससे वायु स्वच्छ नहीं हो पा रही है। शनिवार को शहर में औसतन एक्यूआई 98 रहा।
विज्ञापन

दीपावली पर सबसे अधिक एयर क्वालिटी इंडेक्स (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 594 तक पहुंच गया था। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। स्थिति यह थी कि कई लोगों ने बारूद के धुएं को घर में घुसने से रोकने के लिए खिड़की दरवाजे तक बंद कर लिए थे। प्रदूषित वायु के कारण लोग पिछले दो दिनों से मॉर्निंग वॉक पर निकलने से परहेज कर रहे हैं। वहीं ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ गया था। बृहस्पतिवार को ध्वनि प्रदूषण सौ डेसीबल के आसपास पहुंच गया था।
विज्ञापन

पर्यावरण के लिए समर्पित संस्था पृथ्वी के अध्यक्ष डॉ. विकास खुराना ने बताया कि शनिवार रात को एक्यूआई बढ़ने की संभावना है। इसका कारण है कि पुरवाई थम गई है। पछुआ हवाओं के आने में कुछ दिन हैं, जिस वजह से हवा की गति शून्य से दस किमी प्रति घंटे से ज्यादा नहीं है। इसकी वजह से प्रदूषक तत्व छितरा नहीं पाते। तापमान कम होने से हवा भारी एवं सतह के करीब ठंडी है। इसमें सघनता है। इस कारण गैस, पीएम पार्टिकल्स नमी से मिलकर धुंध बनाते हैं। शाहजहांपुर का औसत एक्यूआई 98 है। शहर में वाहनों के पॉल्युशन और धुएं से हालात चिंतनीय बनते है। 300 पार एक्यूआई वायु आपातकाल की स्थिति का घोतक होता है। जैसे-जैसे मौसम ठंडा होता जाता है एक्यूआई बढ़ता जाता है। नवंबर के अंतिम सप्ताह तक तेज पछुआ पवनों के आने से ठंड तो बढ़ती है किंतु वातावरण में प्रदूषण कम हो जाता है। पिछले दो दिनों से चल रही आतिशबाजी के कारण हालात खराब होते जा रहे हैं। इसमें सुधार होने में हफ्ताभर लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एक्यूूआई की स्थिति
सुबह 6:30 -142
11: 30 -183
4:30 -289
चेस्ट फिजीशियन डॉ. गेरा ने बताया कि प्रदूषित वायु से ब्रानकाइटिस बीमारी होने की संभावना होती है। इसमें सांस और खांसी की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में सांस के मरीजों को धूल, गर्दा, धुआं जैसे प्रदूषित वातारण वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए। सिगरेट न पिएं। अगर धूल वाली जगहों पर जाना पड़े तो मास्क लगाकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed