फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

भैया दूज पर रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें

Sat, 06 Nov 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। भैयादूज का यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारी कर ली है। शनिवार को रोडवेज की अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। साथ ही निगम बिना छुट्टी लिए ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। चालक और परिचालक को पुरस्कार देने की योजना है।
विज्ञापन

एआरएम एसके वर्मा ने बताया कि भैयादूज पर यात्रियों को तकलीफ न हो इसके लिए दिल्ली, बरेली, लखनऊ और कानपुर के लिए अतिरिक्त बसें चलायी गईं हैं। इसके साथ ही लोकल रूट की बसों के फेरे भी बढ़ाएं हैं। दिल्ली के लिए 50 बसें, बरेली के लिए चार, कानपुर के लिए दो तथा लखनऊ के लिए तीन बसें अतिरिक्त चल रही हैं। कुल मिलाकर 188 बसें चलाई जा रही हैं, इनमें अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा बसें दिल्ली के लिए चली हैं। लोकल रूट पर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसों के फेरे बढाएं है, जिससे पुवायां, जलालाबाद, कलान, तिलहर तहसीलों के गांवों में तक बसें जा सके। भइया दूज तक रोडवेज बस स्टैंड पर अच्छी खासी भीड़ रहती है।
विज्ञापन

वहीं, रोडवेज ने चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन राशि का एलान किया है। दो से 11 नवंबर तक अगर कोई चालक-परिचालक रोजाना 300 किमी बस चलाएगा, उसको चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। नौ दिन उपस्थित रहने पर प्रतिदिन तीन सौ या इससे अधिक किलोमीटर का बस संचालन करने पर साढ़े तीन सौ प्रतिदिन के हिसाब से 3150 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed