{"_id":"6175b233ec69fc24b2185d20","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly4640201147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरानपुर कटरा में सात घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरानपुर कटरा में सात घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। बिजली उपकेंद्र की 33 केवी इनकमिंग लाइन का केबिल बॉक्स जलकर फटने से नगर और ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को दोपहर से शाम तक करीब सात घंटे बिजली गुल रही। तिलहर में आई यह खराबी देर शाम ठीक किए जाने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।
कटरा स्थित बिजली उपकेंद्र को तिलहर स्थित 132 केवी बिजली उपकेंद्र से जोड़ा गया है। वहां से आई 33 केवी लाइन से मिलने वाली बिजली नगर समेत मदनापुर, खुदागंज और कटरा ग्रामीण फीडर से जुड़े करीब 80 गांवों तक पहुंचती है। रविवार को दोपहर तक बिजली आपूर्ति सामान्य तरीके से होती रही, लेकिन दिन में लगभग 12 बजे इनकमिंग लाइन फेल हो गई। सब स्टेशन ऑपरेटर ने उपकेंद्र परिसर के यार्ड में मशीनरी जांची, लेकिन उसमें कहीं कोई खराबी नहीं दिखी।
एसएसओ की सूचना पर प्रभारी अवर अभियंता अजीत कुमार ने तिलहर वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को समस्या बताई तो पता चला कि ओवरलोडिंग के कारण कटरा की 33 केवी लाइन का केबिल बाक्स जलकर फट गया है। प्रभारी जेई के अनुसार क्षतिग्रस्त केबिल बाक्स बदलकर शाम सात बजे से सभी फीडरों पर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।