फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

बिजली बिलों में छूट का सरकार बढ़ाए दायरा

Sat, 23 Oct 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मुकुंद मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार को व्यापारियों के बिजली बिलों के भुगतान में दी गई छूट का दायरा बढ़ाना चाहिए। यहां वह युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मुकेश मोदी के पिता नंद किशोर मोदी के निधन पर शोक व्यक्त करने आए थे।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के लोधीपुर स्थित प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली बार बिजली के बिलों में ब्याज पर छूट की योजना में छोटे व्यापारियों को भी शामिल कर उचित कदम उठाया है। मगर इस छूट के दायरे को पांच किलोवाट से बढ़ाकर कम से कम 50 किलोवाट तक किया जाना चाहिए। बाजारों में पांच केवी से अधिक कनेक्शन वाले जितने भी शोरूम, मिनी इंडस्ट्रीज हैं, उन्हें भी यह सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाइसेंस आजीवन होना चाहिए, ताकि व्यापारियों का उत्पीड़न रोका जा सके। सरकार इस पर सहमत भी है, लेकिन कोरोना फैलने से इस ओर ध्यान नहीं दे सकी।
विज्ञापन

उन्होंने जीएसटी से संबंधित समस्या का सरकार स्तर से समाधान कराने का आश्वासन दिया। कहा कि व्यापारी माल खरीदने पर टैक्स देता है, लेकिन जिसे टैक्स देता है, वह उसे जमा नहीं करके अपने पास रख लेता है। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडेय भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री संजीव राठौर, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री नाजिम खां, धर्मपाल रैना, सुरेंद्र सेठी, जितेंद्र वर्मा, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, संतोष महेंद्रु, पुनीत रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed