{"_id":"616b236ec23ae0494973dc15","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly463111785","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन की लाइट खराब होने से रोजा में खड़ी रही बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन की लाइट खराब होने से रोजा में खड़ी रही बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस शनिवार शाम बरेली से अपने निर्धारित समय पर चली। तिलहर पहुंचने तक अंधेरा होने पर लोको पायलट ने इंजन की फ्रंट लाइट को जलाना चाहा, लेकिन नहीं जली। इसकी जानकारी लोको पायलट ने कंट्रोल को दी। कंट्रोल के आदेश पर किसी तरह लोको पायलट ट्रेन को रोजा स्टेशन तक ले गए। जहां लाइट को ठीक करने का प्रयास किया गया। इस बीच ट्रेन खड़ी रही। सफलता न मिलने पर दूसरा इंजन लगाकर रात 9:00 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच ट्रेन के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि इंजन की लाइट खराब हो गई थी। लाइट ठीक न होने पर दूसरा इंजन लगाकर 9:00 बजे रात में ट्रेन को रवाना किया गया। संवाद
दिसंबर में सप्ताह में एक दिन चलेगी मुगलसराय और जनता एक्सप्रेस
शाहजहांपुर। दिसंबर में कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने एक दिसंबर से मुगलसराय एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस आदि कई ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा कर दी है। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि ये सभी ट्रेनें सप्ताह में एक दिन निरस्त रहेंगी। जबकि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन चलाया जाएगा। यह आदेश अगली सूचना तक जारी रहेगा। संवाद