फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

धान को लेकर भटक रहे किसान... छुट्टी पर गए अफसरान

Sat, 16 Oct 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर के पुवायां में एक राइस मिल के सामने धान भरी ट्रालियों की लगी लाइन। - फोटो : POWAYAN
पुवायां। सरकार भले किसानों की आय दोगुनी कर रहने का दावा कर रही हो, लेकिन धान न बिकने से किसान परेशान हैं। फसलों का वाजिब मूल्य न मिलने से किसान परेशान हैं। छुट्टियां के चलते शुक्रवार से रविवार तक सभी धान क्रय केंद्र बंद हैं। जिम्मेदार अफसर भी छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद की पुवायां तहसील को अन्न उत्पादन के मामले में बेहतर स्थान मिलने के कारण मिनी पंजाब के नाम से जाना जाता है। यहां के किसान अपनी फसल तैयार करने के लिए जीतोड़ मेहनत तो करते हैं, लेकिन जब उनकी मेहनत का फल मिलने का समय आता है तो तमाम बाधाएं सामने आती हैं। इस समय धान की फसल कटाई का काम जोरों पर चल रहा है। सरकार की ओर से उपज का बेहतर मूल्य देने के लिए कहने के लिए पुवायां मंडी में 21, उपमंडी भटिउरिया में चार, बंडा मंडी में 18 सेंटर लगाए गए हैं। इनके अलावा देहात क्षेत्रों में भी कुछ सेंटर खोले गए हैं। सचिव सुमन भारती ने बताया कि मंडियों में कुल 43 सेंटर लगे हुए हैं, खरीद की रोजाना रिपोर्ट आती है। कुल खरीद के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

इन दिनों राइस मिलों में धान बिक्री करने के लिए ट्रालियों की कई किमी लंबी लाइनें देखी जा सकती हैं। इसकी वजह यह कि सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद ठीक से नहीं हो रही है। किसानों को अपने धान बेचने के लिए तमाम सवालों से गुजरना पड़ता है और तौल कराने के लिए कई दिनों तक टोकन का इंतजार करना पड़ता है। किसानों को मजबूरन अपनी फसल बिचौलियों को औने पौने दामों पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान को कोई नहीं पूछ रहा है। धान इस समय 12 से 13 सौ रुपये में बिक रहा है। उसमें भी नकद भुगतान देने पर दो प्रतिशत सीडी काटी जा रही है। भाकियू किसानों के हक के लिए आंदोलन कर ही रही है। मगर सरकार की नीतियों के कारण किसान परेशान हैं, और बिचौलिए मौज कर रहे हैं।
- मंजीत सिंह, जिलाध्यक्ष भाकियू टिकैत गुट शाहजहांपुर
सेंटरों पर बिचौलिए हावी हैं, किसानों की फसल औने पौने दामों पर खरीदी जा रही है। अगर अधिकारियों ने इस ओर ध्यान देकर जल्द सुधार नहीं कराया तो सोमवार को डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा और इसके बाद आंदोलन किया जाएगा। किसानों को किसी भी हालत में लुटने नहीं देंगे।
- महेंद्रपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष भाकियू भानु गुट शाहजहांपुर
खुटार ब्लॉक क्षेत्र में तीन सेंटर लगे होने की बात कही जा रही है। मैं तीनों सेंटरों पर गया, लेकिन सेंटर सिर्फ कागजों में शुरू हो पाए हैं। अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। एसडीएम पुवायां को मैं दो दिन से ज्ञापन देने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन वह मिल नहीं रहे हैं। जल्द ही आंदोलन शुरू किया जाएगा।
- अमरजीत सिंह, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजूदर संगठन शाहजहांपुर
सरकार ने किसानों को सहूलियत देने के लिए जो नियम बनाए हैं, उनसे कोई लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। जब तक क्रय केंद्रों पर बैठने वाले बिचौलियों पर लगाम नहीं लगाई जाएगी, तब तक किसानों को कोई फायदा नहीं होगा। सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों से बिचौलिए ही बात करते हैं। कम दाम में धान नहीं देने पर वापस कर देते हैं।

- तरविंदर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष भाकियू चढ़ूनी गुट शाहजहांपुर
सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद धीमी गति से चल रही है, क्योंकि राइस मिलों से नगद भुगतान किया जा रहा है। जो किसान टोकन ले रहे हैं, उनके धान की तोल हो रही है। सोमवार से क्रय केंद्रों का निरीक्षण शुरू किया जाएगा। जहां-जहां लापरवाही मिलेगी, संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।
- सतीश चंद्रा, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed