फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

आवास खाली कराने से नाराज महिला टंकी पर चढ़ी, हंगामा

Thu, 16 Sep 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बुधवार को जलालाबाद की कांशीराम कॉलोनी में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ी मायादेवी को नीचे उतार कर ले ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद स्थित कांशीराम कॉलोनी के आवास खाली कराने के लिए नोटिस चस्पा होने नाराज करीब 65 वर्षीय महिला ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई और नया आवास अलॉट करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस महिला को नीचे उतार सकी।
विज्ञापन

मायादेवी जलालाबाद की कांशीराम कॉलोनी में एक व्यक्ति के नाम अलॉट आवास में किराए पर रहती हैं। कुछ दिन पहले शिकायत के आधार पर नगर पालिका प्रशासन ने जांच कराई थी, जिसमें 22 आवास ऐसे मिले जिनमें मालिक की जगह किराएदार रह रहे थे। एसडीएम सौरभ भट्ट के आदेश पर उन सभी का आवंटन रद्द कर आवासों को खाली कराने के लिए नोटिस चस्पा कर दिए गए। उन आवासों को खाली कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। इस मामले को लेकर मायादेवी बुधवार को कांशीराम कॉलोनी परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला का कहना था कि आवास खाली हो जाने के बाद वह कहां रहेगी। वह गरीब है और उसे कॉलोनी में आवास आवंटित किया जाए। महिला के टंकी पर चढ़ जाने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जसवीर सिंह पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने महिला व उसके बेटे शेरपाल से बात की। उन्होंने करीब आधा घंटे समझाने के बाद महिला को नीचे उतरवा लिया। बताया कि महिला को पात्र होने पर आवास देने का आश्वासन दिया गया है। इस मामले में कोई लिखा-पढ़ी नही हुई है।
विज्ञापन

महिला की तबीयत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती
टंकी पर चढ़ी मायादेवी की तबीयत बिगड़ गई। उनका ऑक्सीजन लेवल कम होने लगा। पुलिस ने किसी तरह से समझाबुझाकर उन्हें टंकी से नीचे उतारा। महिला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। घबराहट और बेचैनी भी हो रही थी। महिला को नीचे उतारने के बाद एंबुलेंस में जलालाबाद सीएचसी ले जाया गया। जहां उसे कृत्रिम ऑक्सीजन दी गई। देर शाम तक महिला को सीएचसी पर ऑक्सीजन देकर उसकी हालत सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस जारी होने के बाद माया देवी नाम की महिला ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई। वह किराये के आवास पर रह रही थी। जिसके नाम पर आवास आवंटित है, वह वहां पर न रहकर आवास किराये पर उठा रखा है। यह नियम विपरीत होने के कारण उसका आवंटन रद कर नोटिस चस्पा करवा दिया गया। यह कार्रवाई जांच में सामने आए 22 लोगों के खिलाफ की गई। जितने भी आवंटन रद हुए हैं, उन सभी का दोबारा आवंटन करवाया जाएगा। मायादेवी को भी आवास के लिए प्रार्थना पत्र देना चहिए। यदि वह पात्र है तो उसे आवास दिया जायेगा।
सौरभ भट्ट, एसडीएम जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed