फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

शहर में सितंबर के अंत से चलेगीं इलेक्ट्रिक बसें, रूट तय

Mon, 23 Aug 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। शहरियों का इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने का इंतजार खत्म होने को है। अगले माह 15 सितंबर तक इलेक्ट्रिक बसों के आने की संभावना हैं। सितंबर के अंतिम सप्ताह में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो सकता है। बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन न्यू सिटी ककरा में बन चुका है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में यातायात को सुलभ बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए न्यू सिटी ककरा में इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन तैयार किया गया है। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराएगी। बसों के संचालन के लिए रूट तय कर लिए गए है, लेकिन अंतिम निर्णय बाकी है। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों में सफर काफी सस्ता होगा। नगर निगम क्षेत्र में 25 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी।
विज्ञापन

बसों के संचालन को सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड कमेटी का गठन हो गया है। यह कमेटी ही बसों के संचालन को लेकर रूट और किराया आदि का निर्धारण कर अंतिम सहमति प्रदान करेगी। इस कमेटी में मंडलायुक्त, डीएम, नगर आयुक्त, एआरटीओ और रोडवेज के आरएम शामिल हैं। इन बसों का संचालन इस तरह से किया जाएगा कि स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, कचहरी, कलक्ट्रेट, एसपी ऑफिस, तहसील आदि प्रमुख स्थानों तक जाने के लिए लोगों को सहूलियत हो जाए। शहर के अंदर आने वाले सभी मार्गों पर बसों का संचालन किया जाएगा। जिसको को लेकर रूट निर्धारित किया गया है, लेकिन उस पर अंतिम निर्णय बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच से 35 रुपये तक हो सकता है किराया : प्रदेश के विभिन्न शहरों में इलेक्ट्रिक बसों को चलाए जाने की तैयारी है। शाहजहांपुर में पैकेज-2 के तहत इलेक्ट्रिक बसें मिलेगी। लखनऊ व प्रयागराज में प्रस्तावित बसों के संचालन से पहले न्यूनतम किराया 10 रुपये रखा जाना था, लेकिन नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से सस्ते किराये को लेकर शासन को भेजे गए प्रस्ताव के बाद अब न्यूनतम किराया पांच रुपये तय किया गया है। अधिकतम 35 रुपये किराया रहेगा। शाहजहांपुर में भी इतना किराया ही निर्धारित हो सकता है। हालांकि अभी यहां पर बसों से सफर करने के लिए किराया तय नहीं हुआ है।
इलेक्ट्रिक बसों की हर सीट पर रहेगा पैनिक बटन
सभी इलेक्ट्रिक एसी बसों में सुरक्षा की दृष्टि से हर सीट पर पैनिक बटन रहेगा। इस बटन को दबाते ही मदद के लिए पुलिस मौके पर पहुंचेगी। इसके अलावा इन बसों में सीसीटीवी कैमरे होंगे। बस में 30 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। बस में लगी एलईडी स्क्रीन में उसके सभी स्टॉपेज को दर्शाया जाता रहेगा। इसके चलने से प्रदूषण भी नहीं होगा। चार्जिंग स्टेशन में 45 मिनट चार्ज होने के बाद बस 120 किलोमीटर तक चल सकेगी।
बसों की डिलीवरी करेगी पीएमआई कंपनी
बसों की डिलीवरी पीएमआई कंपनी करेगी। यह कंपनी 10 साल तक चार्जिंग स्टेशन का संचालन और रखरखाव करेगी। यहां कुल 28 चार्जिंग प्वाइंट, कार्यालय भवन, बस की सफाई, धुलाई और मरम्मत की सुविधा होगी। धुलाई के लिए जो मशीन लगेगी वह पूरी तरह से आटोमेटिक होगी। जिससे छह मिनट में एक बस की धुलाई होगी। वाटर रिसाइक्लिग प्लांट भी लगाया जा रहा है। शोधन के बाद 80 फीसद पानी का उपयोग दोबारा बस की धुलाई में किया जा सकेगा। वर्षा जल संचयन की सुविधा भी होगी। हर साल 10 लाख लीटर पानी के संरक्षण का कार्य हो सकेगा।
शाहजहांपुर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सितंबर माह के अंत तक होना प्रस्तावित है। शहर के लिए 25 बसें मिलनी हैं, जिनका संचालन इस तरह से किया जाएगा, जिससे सभी कार्यालय, प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, पार्क, स्टेडियम, म्यूजियम, कचहरी, रोडवेज और रेलवे स्टेशन तक लोग आ जा सकें। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त

इलेक्ट्रिक बसों के चलने का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। सितंबर के अंत तक बसों का संचालन शुरू हो जाए, तो काफी सहूलियत मिल जाएगी। - सर्वेश वर्मा
शहर में पिछले दो साल से इलेक्ट्रिक बसों के चलने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी तक नहीं चल पाईं हैं। चल जाएं तब लोगों को फायदा होगा। - शशिकांत सोलंकी
शहर में टैंपो और ई-रिक्शे की भरमार हो गई है, जिसकी वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कैसे संभव हो पाएगा। - विदित मौर्या
इलेक्ट्रिक बसों का किराया भी कम होने की बात कही जा रही है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल जाम की समस्या से परेशान हो चुके हैं। - शमीम आजाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed