फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

तिलहर का गोविंद राइस मिल और आइस फैक्ट्री सील

Fri, 20 Aug 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
तिलहर। बकाया राजस्व जमा न करने पर तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को गोविंद राइस मिल की संपत्ति कुर्क कर ली। वहीं बांके बिहारी आइस फैक्ट्री को सील कर दिया गया। वहीं स्टांप बकाया होने पर मरियाधाम गुरुगवां की भूमि को कुर्क करने के उद्देश्य से नीलामी के लिए झंडी लगा देने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

तहसीलदार तृप्ति गुप्ता ने बताया कि नई बस्ती स्थित सज्जन कुमार गुप्ता के धनेली पलटू स्थित गोविंद राइस मिल पर व्यापार कर व परिवहन देय के लगभग साढ़े पांच लाख रुपये बकाया हैं। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व वसूली टीम गठित कर राइस मिल की संपत्ति को कुर्क कर लिया। वहीं, मीरानपुर कटरा-जलालाबाद मार्ग पर बांके बिहारी आइस फैक्ट्री के मालिक पीयूष गुप्ता पर बिजली बिल के लगभग 14 लाख रुपये बकाया हैं, जिससे आइस फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आईएमएस नार्थ रीजन मरिया धाम, गुरगवां पर एक करोड़ अस्सी लाख रुपये से अधिक का राजस्व स्टांप का बकाया होने पर भूमि के कुछ गाटा को चिह्नित करके भूमि कुर्क कर ली गई और उसकी नीलामी के लिए झंडी लगा दी गई है। भूमि की नीलामी के लिए 27 अगस्त की तारीख नियत की गई है। तहसीलदार तृप्ति गुप्ता ने सभी राजस्व बकायेदारों से अपनी बकाया तत्काल जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed