फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

नगर निगम 11 गांवों से नहीं वसूलेगा टैक्स

Fri, 20 Aug 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार ने नगर निगम की सीमा में शामिल 11 गांवों के लोगों से फिलहाल टैक्स न लेने का निर्णय लिया है। ये ऐसे गांव हैं, जिनमें नगर निगम की सीमा में आने के बावजूद विकास कार्य नहीं हुए। शासन के इस आदेश से करीब15 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

नगर निगम के सीमा विस्तार के दौरान 25 अप्रैल 2018 को जलालनगर बाहर चुंगी, शहर खास मुहाल बस्ती बेगम, लालपुर, शहरखास दक्षिण शहर चुंगी, तराई, अहमदपुर न्याजपुर बाहर, अहमदपुर न्याजपुर अंदर, लौका, रसूलपुर जहानगंज, सराय तालुके छतौना, रहचुलिया, रोजा नोटीफाइड एरिया, अजीजगंज का शेषभाग, नवादा इंदेपुर का शेषभाग, मढ़ा का शेषभाग को शामिल किया गया था। इसके बाद 28 दिसंबर को राजस्व गांव शहरखास उत्तरी बाहर चुंगी, चिनौर, चक मारूफ, सतवां बुजुर्ग आंशिक, बहादुरपुर बरहा आंशिक, नगरिया बहाब आंशिक को नगर निगम की सीमा में शामिल कर लिया गया। कुल मिलाकर 21 राजस्व गांव नगर निगम की सीमा में आ गए हैं। जहां के वाशिंदों को शहरवासियों की तरह सुविधाएं प्रदान करने का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन

नगर निगम की मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह ने बताया कि विस्तार के दौरान शामिल होने वाले 21 राजस्व गांवों में गदियाना अशोक विहार कॉलोनी, चिनौर, लालपुर, लौका, रसूलपुर जहानगंज, सतवां बुजुर्ग, नगरिया बहाव, सैनिक कॉलोनी और चक मारूफ में बिजली, पानी, सड़क जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इनके अलावा भी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इन गांवों में कुल 4358 घरों हैं, जिनसे प्रावधानों के अनुसार कर वसूली की जा रही है। जबकि अवशेष 11 गांवों में जहां पर अभी तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। वहां के करीब 15 हजार लोगों को कर देने से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर से राहत देने की घोषणा के बाद नगर निगम के अफसर चुप हैं। उन्हें इस बारे में जारी होने वाले शासनादेश का इंतजार है। जिसमें नए निर्देशों का अमल कर जनता को राहत देने के संबंध में बिंदुबार निर्देश होंगे।

नगर निगम विस्तार की सीमा में शामिल होने वाले गांवों में विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इनमें से चिनौर, लालपुर, लौका, रसूलपुर जहानगंज, सतवां बुजुर्ग आदि गांवों में स्ट्रीट लाइट, सड़क आदि जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम विस्तार में शामिल उन गांवों के लोगों से कर न लिए जाने की घोषणा की है, जहां पिछले पांच सालों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। शासनादेश प्राप्त होने पर ऐसे गांवों के लोगों को राहत प्रदान की जाएगी। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed