{"_id":"611180de8ebc3e6eb66a1db3","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly4559108160","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफनाने लगीं गंगा, रामगंगा, कई गांवों में बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनाने लगीं गंगा, रामगंगा, कई गांवों में बाढ़ का खतरा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सोमवार को हुई बारिश से शहर के लाला इमली चौराहे से घंटाघर जाने वाली सड़क पर भरा पान?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में बारिश का दौर रविवार रात से शुरू हो जाने के कारण उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के बांधो-बैराजों से पानी की निकासी बढ़ रही है। इसी के साथ गंगा और रामगंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। सोमवार को जिले में 19 मिमी बारिश हुई। शहर में कई जगह जलभराव होने से आवागमन बाधित हुआ।
पिछले दस दिन से रामगंगा के जलस्तर में लगातार कमी आ रही थी। पहाड़ों पर व्यापक वर्षा होने से सोमवार को नरौरा से 91235 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उधर रामगंगा में पानी बढ़ने से चौबारी में 159.09 मीटर तक पहुंच गईं। रामगंगा का पानी परौर क्षेत्र के तटवर्ती गांवों की ओर फिर से बढ़ने लगा है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष को मिली सूचना के अनुसार खो, हरेली, किच्छा, रामनगर आदि बैराजों से रामगंगा में पानी की निकासी एक हजार क्यूसेक बढ़कर 13942 क्यूसेक हो गयी है। सिंचाई विभाग के तार बाबू गिरिजा किशोर मिश्र ने बताया कि बांधो-बैराजों से बढ़ी हुई मात्रा में सोमवार सुबह जो पानी निकला,उसे यहां तक पहुचने में 24 से 36 घण्टे लगेंगे। इसलिए गंगा-रामगंगा के जलस्तर में मंगलवार को भी वृद्धि जारी रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि शहर के समीप गर्रा बीते 24 घंटे के दौरान 20 सेमी घटकर 144 मीटर पर बह रही है जबकि खनौत 142.40 मीटर पर स्थिर है। उनका कहना है कि आज ड्यूनी डॉम से गर्रा में पानी की निकासी बन्द है, लेकिन दोपहर बाद हुई बारिश के कारण इन दोनों नदियों का जलस्तर भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार अपराह्न तीन बजे से एक घंटे तक 19 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। उनका कहना है कि मानसूनी बादलों के दबाव और वायुदाब में हुई वृद्धि को देखते बारिश के दौर रुक-रुक कर अगले 24 घण्टे तक जारी रहेगा।