फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

काकोरी कांड की बरसी पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 10 Aug 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर में सोमवार को काकोरी स्मृति दिवस पर अमर शहीद पं रामप्राद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्य? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आजादी के अमृत महोत्सव और चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के तहत सोमवार को काकोरी कांड की वर्षगांठ मनाई गई। इसमें काकोरी कांड के नायक रहे अमर शहीद अशफाक उल्ला खां, पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी के बलिदान को याद किया गया। साथ ही उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन

काकोरी ट्रेन कांड की वर्षगांठ पर सोमवार को सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन सुरेंद्र नाथ बाल्मीकि, डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी एस आनंद ने शहर के खिरनीबाग चौराहा स्थित शहीद स्तंभ, पंडित रामप्रसाद बिस्मिल पार्क, गांधी भवन, शहीद उद्यान जाकर अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि नौ अगस्त को काकोरी कांड हुआ था। इसके बारे में सब अच्छी तरह से जानते हैं। शहीदों की धरती शाहजहांपुर के क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के आलावा उनके दल में सात अन्य लोग थे। उन्होंने अंग्रेजों को चुनौती देते हुए काकोरी में एक प्रतीकात्मक डकैती की थी। तब अंग्रेजों को लगा कि उनके कानून को चुनौती दी जा रही है। इसके चलते क्रांतिकारियों को फांसी की सजा सुना दी गई। डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान घटित सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रमों में काकोरी कांड भी एक है। इस मौके पर एसपी एस आनंद, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी
पुलिस लाइन में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना उपस्थित रहे। पुलिस कर्मियों ने अमर सेनानियों व राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके साथ ही शोभायात्रा निकली गई। गांधी भवन प्रेक्षागृह में नाटिका का मंचन किया गया।
चौरी चौरा से स्वतंत्रता आंदोलन पर लगा ब्रेक काकोरी कांड से हटा
एसपी कॉलेज में गोष्ठी और कई प्रतियोगिताएं हुईं। गोष्ठी में प्रभारी प्रधानाचार्य संजय कपूर ने कहा कि चौरी चौरा कांड से स्वतंत्रता आंदोलन पर जो ब्रेक लगा उसको काकोरी कांड ने हटा दिया। इतिहास प्रवक्ता राम सिंह ने कहा कि काकोरी कांड के क्रांतिकारियों ने सरकारी खजाना लूटकर आंदोलन को गति प्रदान की थी। इस मौके पर हुई ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में गोविंद शुक्ला प्रथम, रोहित कुमार द्वितीय तथा हर्ष पांडे तृतीय स्थान पर रहे। देश गीत काव्यपाठ में अनमोल भोजवाल प्रथम, गोविंद शुक्ला द्वितीय, कहानी लेखन प्रतियोगिता में रोहित कुमार प्रथम, गोविंद शुक्ला द्वितीय, कविता लेखन में अबजीत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं, इस्लामिया इंटर कॉलेज में हुई कविता प्रतियोगिता में मोहम्मद अनस ने प्रथम, शिवांकुर ने द्वितीय और मोहम्मद फरहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में अब्दुल कादिर प्रथम, कैफ द्वितीय और शिवम तृतीय रहे। इससे पहले गोष्ठी में प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट मोहम्मद अयूब, प्रवक्ता डॉ. मलिक अस्मत अली, हुसैन मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद अफरोज ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed