फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ट्रक खराब होने से दस घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग

Sat, 07 Aug 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार रात एक के बाद एक करके तीन ट्रक खराब हो गए। इससे फाटक के दोनों तरफ करीब पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मीरानपुर कटरा मुख्य चौराहे से वाहनों को दो घंटे ट्रैफिक डायवर्ट किया। तब कहीं जाकर दस घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर वाहन चालकों को आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बरेली-शाहजहांपुर आने-जाने वाले लोग अक्सर जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करते हैं। बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह दस बजे तक लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास अलग-अलग स्थानों पर एक के बाद एक करके तीन ट्रक खराब हो गए। इसके बाद फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लगना शुरू हो गईं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खराब ट्रकों को इधर-उधर हटाकर रास्ता साफ कराने की कोशिश की। मगर तब तक फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग चुकी थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सात बजते-बजते रेलवे क्रॉसिंग का जाम कटरा चौराहे से आगे निकल गया। करीब पांच किलोमीटर लंबे लगे जाम को देखकर पुलिस के पसीने छूटने लगे। पहले तो पुलिस ने गलत साइड से गुजरने वाले वाहनों को रोका। जाम से फिर भी राहत नहीं मिली तो मीरानपुर कटरा के मुख्य चौराहे से वाहनों को रूट डायवर्ट कर निकालना शुरू कराया। इसमें बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को खैरपुर चौराहे से जैतीपुर होकर पास कराया गया। वहीं हल्के वाहन और रोडवेज की बसों को गांव कसरक होकर निकाला गया। इसके बाद भी रात बारह से लगे जाम से सुबह दस बजे यानी दस घंटे बाद ही राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज बनने से ही मिलेगी जाम से राहत
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगभग एक दशक से ओवरब्रिज का निर्माण लटका है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस पर भारी वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है। हुलासनगरा फाटक पर जाम के कारण रोजाना ही राहगीर परेशान होते हैं। ओवरब्रिज के लिए नौ साल पहले मंगाए गए गार्डर रेलवे के अभियंताओं ने अपनी जांच में फेल कर दिए थे। इस वजह से ओवरब्रिज का काम अधर में अटका तो हाईवे के यातायात को क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाले जाम से बचाने के लिए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जब तक ओवरब्रिज बनकर चालू नहीं होता, क्रॉसिंग पर हाईवे का यातायात सामान्य बनाए रखने के लिए वहां प्रस्तावित पुल के दोनों ओर जर्जर हो सर्विस रोड ठीक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed