फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर आधा-अधूरा काम बना जी का जंजाल, लोग परेशान

Fri, 06 Aug 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
मेजबान बाईपास तिराहा से हरदोई चौराहा की ओर बढ़ने पर बाड़ीगांव के पास अधूरी लेन की बारिश में मिट्ट - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने का काम टुकड़ों में किए जाने से कई स्थानों पर लेन अधूरी पड़ी है और जहां सड़क के अधूरे हिस्से बन चुके हैं, उन्हें बजरी कोलतार से जोड़े नहीं जाने से सड़क हादसों की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

हरदोई मोड़ चौराहा से लेकर मेजबान तिराहा बाईपास के आगे रोजा मंडी तक रोड के किनारे फुटपाथ लंबे समय से उखड़े पड़े हैं। अब बारिश में किनारे की मिट्टी कटने से गड्ढे इतने गहरे हो गए हैं कि रोड से वाहन उतरते ही उनके पलटने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

मेजबान बाईपास तिराहा से हरदोई मोड़ चौराहा तक हाल ही में बायीं ओर बनाई गई डबल लेन के किनारे जगह-जगह रोड के नीचे की मिट्टी कई जगह खिसक चुकी है। वाहनों को गड्ढों में गिरने से बचाने के लिए ऐसे ठिकानों पर कंक्रीट के बोल्डर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इसलिए हाईवे के इस हिस्से पर हो रहे हादसे
हरदोई बाईपास से लेकर रोजा की ओर जहां तक ओवरब्रिज की एप्रोच रोड बननी है, वहां तक करीब एक किमी हिस्से में सर्विस रोड पूरी तरह टूट चुकी है, जबकि हाईवे की इसी लेन से निर्माण सामग्री की कार्य स्थल तक ढुलाई होने के साथ सामान्य यातायात भी हो रहा है। उसके आगे बाबा रामकिशन बगिया मंदिर के पास से वनवे समाप्त हो जाता है और एक लेन अधूरी होने के कारण सिंगल लेन शुरू हो जाती है। वहां से रोजा को जाने वाले वाहन डायवर्ट होकर सिंगल रोड पर आ जाते हैं। आगे बाडीगांव मोड़ से मेजबान बाईपास तिराहा से पहले जहां से दूसरा रोजा बाईपास बनाया जा रहा है, वहां तक लगभग एक किमी तक सिंगल लेन पूरी तरह उखड़ी है। हरदोई बाईपास से लेकर रोजा तक सड़क में कई जगह गहरे गड्ढे हैं। उखड़ी हुई रोड से जब वाहन गुजरते हैं तो उनके साथ धूल उड़ती है। इस कारण पीछे चलने वाले या सामने से आने वाले वाहन चालक सड़क पर हुए गड्ढे देख नहीं पाने से हादसे का शिकार हो जाते हैं।
इसी प्रकार हरदोई चौराहा से रोजा मंडी की ओर चलने पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की दोनों सर्विस लेन के मिलान वाले स्थान पर कोई संकेतक लगाने की जरूरत नहीं समझी गयी। इसीलिए दोनो लेन के जोड़ वाले इस तिकोने हिस्से में लेन बदलते समय विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों को हादसों का शिकार होना पड़ रहा है।
-
बरसात में बाधित हुआ हाईवे का निर्माण कार्य
हरदोई मोड़ चौराहा पर लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे का यातायात गुजारने के लिए बनाया जा रहा ओवरब्रिज करीब तीन साल से हवा में लटका है। पिलर पर पुल का ढांचा रखा हुआ है, लेकिन पूर्व दिशा में अब तक मिट्टी कार्य अधूरा है। पुल के पश्चिमी छोर से रौसर गांव के सामने तक हाईवे पर आने-जाने को सर्विस लेन बनाई जा चुकी है, लेकिन उसे हाईवे की मुख्य लेन से जोड़ने का काम अधर में लटका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने होली के बाद से गत मई तक काम तेजी से कराया, लेकिन मानसून के बहाने निर्माण कार्य में ढिलाई बरती जा रही है। जो लोग उधर से निकलने की कोशिश करते हैं, उन्हें वाहन गड्ढों मेें पलटने का डर बना रहता है। पुल के नीचे मुख्य चौराहे पर हर समय पुलिस वाले जाम से जूझते नजर आते हैं।
-
मिट्टी कटने से बचाने को पत्थर लगाने की जरूरत
हरदोई मोड़ चौराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होना तो दूर रहा, उसके दोनों ओर अब तक एप्रोच रोड भी नहीं बन पाई हैं, लेकिन सड़क के जो हिस्से बनकर तैयार हो चुके हैं, उनके किनारे की मिट्टी अभी भुरभुरी है और ठोस नहीं हो पाई है। इसीलिए मानसून की पहली बरसात में ही मेजबान तिराहा बाईपास से लेकर हरदोई चौराहा की ओर बाडीगांव के सामने तक कई जगह बाईं लेन के किनारे की मिट्टी बह गई है। ऐसे स्थानों पर रोड से कोई वाहन गुजरने के दौरान रोड बैठने से दुर्घटना की आशंका रहती है। हाईवे का यही हाल हरदोई मोड़ चौराहा से बाडीगांव के मोड़ तक दूसरे किनारे का है। इस हिस्से मेें अब तक अतिरिक्त लेन नहीं बन पाने से वाहन चलने पर करीब एक किमी आगे तक धूल उड़ती रहती है। -
लोगों ने कहा-लापरवाही ठीक नहीं
सड़क के निर्माण कार्य में शुरू से लापरवाही बरती जा रही है। कोई दुर्घटना होने पर अगले दिन से निर्माण कार्य तेजी से करने का सिर्फ दिखावा किया जाता है और बाद मेें काम रोक दिया जाता है।
-मोहम्मद अली, बाडीगांव
-
बरसात में सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। हरदोई चौराहे पर सिंगल रोड होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। टूटी सड़क से वाहन निकलने पर धूल उड़ने से दुकान पर बैठना मुश्किल हो जाता है।
-रईसउद्दीन, बाडीगांव
-
बुधवार को ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत के बाद सूचना पाकर सड़क बना रही आरसीएल कंपनी के कर्मचारियों ने आनन-फानन में गड्ढे बजरी-कोलतार से भरवा दिए। यह काम पहले हो गया होता तो हादसा नहीं होता।
-आरिफ अंसारी, मिश्रीपुर
-
बरेली मोड़ से रोजा तक हाईवे वाहनों से रफ्तार भरने लायक नहीं है। कई जगह गड्ढे होने से बार-बार लेन बदलने के फेर में दुर्घटनाएं हो रही हैं। वाहनों के टायर भी जल्दी खराब हो जाते हैं।

-अमर सिंह, मिश्रीपुर
-
एनएचएआई के अधिकारियों को बरेली मोड़ और हरदोई मोड़ बाईपास चौराहा पर आए दिन जाम की समस्या को देखते यह दोनों पुल जल्द बनाकर यातायात के लिए खोलने के निर्देश दिए जा चुके हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हाईवे के इसी हिस्से पर मेजबान बाईपास तिराहा से लेकर रोजा अड्डा तक राज्य योजना से स्वीकृत फोरलेन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि हाईवे के यातायात में रुकावट नहीं पड़े। फोरलेन और पुलों के काम की डीएम निरंतर समीक्षा कर रहे हैं।
-रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed