फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

पंचायत सहायक पद के लिए पहले दिन आए 72 आवेदन

Tue, 03 Aug 2021 06:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। ग्राम पंचायतों के राजकाज का लेखा-जोखा रखने के लिए वहां पंचायत सहायक के तौर पर संविदा कंप्यूटर आपरेटरों की नियुक्ति के लिए सोमवार से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाने लगे। इसे लेकर विकास भवन के जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में दिन भर गहमागहमी का माहौल बना रहा। पहले दिन जिला मुख्यालय पर 72 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन

जिले में 1069 ग्राम पंचायतों में एक-एक पंचायत सहायक की नियुक्ति होनी है। नियुक्त अभ्यर्थियों को ग्राम विकास और निर्माण के कार्यों समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का विवरण अद्यतन रखना होगा और इसके ऐवज मेें उन्हें छह हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। नियुक्ति की शर्तें इतनी कड़ी हैं कि किसी बाहरी युवा बेरोजगार को यह नौकरी मिलना कठिन होगा। इसके बावजूद ग्राम पंचायतों से लेकर जिला मुख्यालय तक पहले दिन आवेदन जमा करने की होड़ लगी रही।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि आवेदक को उसी ग्राम पंचायत का निवासी होना होना अनिवार्य है, जहां के लिए आवेदन किया गया है। साथ ही न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट आवश्यक है। अथ्यर्थी अपने आवेदन संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान, वहां के पंचायत सचिव, क्षेत्रीय विकास खंड कार्यालय अथवा विकास भवन स्थित उनके कार्यालय में 15 दिन के अंदर प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदकों का चयन संबंधित गांव की आरक्षण व्यवस्था के तहत होगा अर्थात ग्राम प्रधान जिस आरक्षित वर्ग से होंगे, उसी वर्ग के अभ्यर्थी का चयन होगा। चयन के बाद ग्राम प्रधान डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति को इस आशय की सूचना देंगे कि अमुक अभ्यर्थी का चयन किया गया है। सीडीओ और डीपीआरओ समिति के सदस्य नामित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed