{"_id":"6101a89e8ebc3e0935076713","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly4546460152","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरकों की छह दुकानें निलंबित, 14 नमूने जांच के लिए भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरकों की छह दुकानें निलंबित, 14 नमूने जांच के लिए भेजे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। किसानों को खरीफ सीजन में उच्च गुणवत्ता की खाद सुलभ कराने और नकली उर्वरकों की बिक्री की रोकथाम के लिए डीएम के निर्देश पर गठित कृषि विभाग के अधिकारियों की टीमों ने सभी तहसीलों में एक साथ छापे मारकर 34 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेख और स्टॉक में गड़बड़ी पाए जाने पर उर्वरकों की छह दुकानें निलंबित कर दी गईं। साथ ही विभिन्न उर्वरकों और सूक्ष्म पोषक तत्वों के 14 नमूने जांच को सील किए गए।
जिले में मिलावटी और घटिया खाद की बिक्री कोई नई बात नहीं है। गत वर्ष सर्दी के सीजन में जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने अन्य विभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाकर शहर समेत तिलहर, कलान और पुवायां के गुटैया क्षेत्र की दुकानों पर योजनाबद्ध तरीके से छापे मारकर नकली डीएपी बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया था।
यही नहीं, दो माह पहले भी कृषि अधिकारी ने शहर के मघईटोला मोहल्ले के एक गोदाम पर छापा मारकर दोबारा नकली डीएपी बरामद की और इस धंधे में उसी व्यक्ति को लिप्त पाया, जिसका बेटा पहले से ही कार्रवाई के घेरे में आ चुका है।
विज्ञापन
इधर, खरीफ सीजन में किसानों को नकली खाद से बचाने के लिए कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव ने खाद की दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में डीएम ने तहसील स्तर पर टीमें गठित कीं। सदर क्षेत्र में उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह, जलालाबाद में जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिवशंकर गौतम, कलान में जिला कृषि अधिकारी डॉ. पाठक, तिलहर में अपर जिला कृषि अधिकारी मेराज अहमद और पुवायां में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी आनंद त्रिपाठी के नेतृत्व में छापे मारे गए। अधिकारियों के अनुसार कई अनियमितताओं के आधार पर छह दुकानों के बिक्री लाइसेंस निलंबित कर संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उनके बिक्री लाइसेंस निरस्त भी किए जा सकते हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। संवाद