फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

मुसीबत बने सड़क किनारे के गड्ढे, उधड़ी सड़कों से उड़ रही धूल

Sat, 03 Jul 2021 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। शहर में नए ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन, बिजली आपूर्ति को अंडरग्राउड बिजली के तार डालने का काम चल रहा है। इसके साथ ही तिराहे व चौराहे के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाया गया है। सड़कें खोदने से बने गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। आए दिन कोई न कोई इनमें गिरकर चोटिल हो रहा है, हालांकि कुछ जगह गड्ढों को भरा जाने लगा है। लेकिन ठेकेदारों की मनमानी पर विभागीय अधिकारी लगाम नहीं लगा पा रहे।
विज्ञापन

ठेकेदारों को काम दिए जाने से पहले ही साफ-साफ निर्देश दिए जाते हैं कि जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने का काम पूरा होते ही खोदी गई सड़क की मरम्मत कराएं, अन्यथा अगली बार ठेका नहीं दिया जाएगा। इसके बाद भी ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतारू हैं।
विज्ञापन

-------
एक महीने से खुदा पड़ा गड्ढा
चार खंभा वाली रोड पर मेहमान शाह मोहल्ले में सड़क किनारे फुटपाथ पर काफी गहरा गड्ढ़ा है। यह कोरोना कर्फ्यू के दौरान बिजली के तार डालने के लिए खोदा गया था। तार डाले जाने के बाद विभागीय कर्मचारियों द्वारा इसको भरवाने की जहमत नहीं उठाई गई। सड़क के किनारे गड्ढा होने से रात के समय में कोई न कोई गिरकर चोटिल हो जाता है। यह गड्ढा जाम का कारण भी बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
राजघाट चौकी के पास लगता है जाम
गर्रा फाटक के पास नया ओवरहेड टैंक बनाया गया है। जिससे जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने और चैंबर बनाने के लिए गड्ढा खोदा गया है। इसके साथ ही राजघाट चौकी के पास चौड़ीकरण का काम किया जाना है, जिसके लिए अतिक्रमण हटाए जाने के साथ फुटपाथ को खोद दिया गया है। जिसकी वजह से राहगीरों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति बनती है।

-----
राहगीरों की राहों का रोड़ा बने पत्थर
कनौजिया अस्पताल से गर्रा फाटक जाने वाले मार्ग पर पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढों को भर दिया गया है, लेकिन इसके लिए डाले गए पत्थर राहगीरों की राहों का रोड़ा बन गए हैं। इन पत्थरों पर बाइक और साइकिल सवार फिसलकर चोटिल होते रहते हैं। फिलहाल इस मार्ग पर सड़क की मरम्मत का काम चल रहा है। जोकि जल्द ही पूरा कर लिया जाए, तो सभी को राहत मिल सकेगी।
-------
लोगों की बात
कोरोना कर्फ्यू के दौरान फुटपाथ को खोदकर बिजली के तार डाले गए थे। तब से वैसा ही गड्ढा खुदा पड़ा है। कई बार लोग इसमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
- शाबिर, मेहमान शाह
---
राजघाट चौकी के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहन अपनी गति से नहीं निकल पाते, जिसकी वजह से जाम लगता है। जाम में फंसने से काम प्रभावित होते हैं।
- शोभित, बैंक कर्मचारी
---
पाइप लाइन डाले जाने के बाद ऐसा ही छोड़ दिया गया था। जिसकी खबर छपने के बाद गड्ढों को भरकर पत्थर डाल दिए गए है। जल्द सड़क ठीक की जाए।
- नाजिम खां, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed