फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

तकनीक की जानकारी न होने से लोग हो रहे ठगी का शिकार

Wed, 10 Mar 2021 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर की एसबीआई टाउनहाल शाखा में मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार खन्ना पत्रकारों से बातचीत करत? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। एसबीआई लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार खन्ना का कहना है कि तकनीक की जानकारी न होने की वजह से लोग साइबर ठगी का शिकार बनते हैं। जिस पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लोगों को असानी से ऋण उपलब्ध कराने और किसी तरह की शिकायत होने पर टोल फ्री नंबर जारी किए जाने की जानकारी भी दी है।
विज्ञापन

मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार खन्ना मंगलवार को एसबीआई की टाउनहाल शाखा पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया कर्मियों से बैंकिंग सेवाओं को लेकर बातचीत की। अजय कुमार ने कहा कि बैंक का प्रयास रहता है कि तकनीक को मजबूत किया जाए, जिससे ग्राहकों को साथ ठगी न हो। उन्होंने बताया कि एटीएम से कैश निकालने के लिए अब कार्ड की जरूरत नहीं है। बिना कार्ड के ही योनो एप के माध्यम से रुपये निकाले जा सकते हैं। इसके अलावा अधिक नकदी निकालने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाता है, जिसको डालने के बाद ही एटीएम से नकदी निकलेगी। उन्होंने कोरोना संक्रमण काल में लघु व बड़े उद्योगों तथा पीएम स्वनिधि, मुद्रा आदि सरकारी योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी। बैंकों के निजीकरण को लेकर उन्होंने साफ कहा कि इसका कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है। जितनी अधिक बैंक होंगी उतना ज्यादा फायदा ग्राहकों को होगा।
विज्ञापन

-
मुख्य महाप्रबंधक व उनकी पत्नी का हुआ स्वागत
शाहजहांपुर। भारतीय स्टेट बैंक लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार खन्ना अपनी पत्नी माधवी खन्ना का सोमवार को यहां आने पर बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कैंट स्थित नालंदा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित कार्यक्रम पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल की 11 मेधावी बालिकाओं को साइकिल वितरित की और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार किया। स्कूल प्रांगण में पौधरोपण किया। मुख्य महाप्रबंधक अजय खन्ना ने स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन मिश्रा, शाखा प्रबंधक विनीत गुप्ता के साथ अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर बैंक के कार्यो की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए। इससे पहले मुख्य महाप्रबंधक ने प्रधानाध्यापक सुखमीत कौर को सम्मानित किया। बैंक के बाहर शीतल जल के प्याऊ का अनावरण किया। हनुमत धाम में दर्शन किए तथा दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक छड़ी भी वितरित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed