{"_id":"602ac81c8ebc3ee95d5751d1","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly437384463","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ जोड़कर मनाते रहे बीडीओ, अनशन पर डटे रहे बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ जोड़कर मनाते रहे बीडीओ, अनशन पर डटे रहे बाबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परौर। गोशाला निर्माण के लिए अनशन पर बैठे बाबा धर्मेंद्र गिरी को मनाने के लिए सोमवार को बीडीओ अनशन स्थल पर पहुंचे। बीडीओ काफी देर तक बाबा को मनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन बाबा ने स्पष्ट कह दिया कि गोशाला का निर्माण शुरू होने तक अनशन जारी रहेगा।
बाबा धर्मेंद्र गिरी ग्राम कुंडलिया में गोशाला निर्माण को लेकर 12 फरवरी से अनशन पर बैठे हैं। सोमवार को कलान के खंड विकास अधिकारी रामशंकर वर्मा अनशन स्थल पहुंचे और बाबा को मनाने का काफी प्रयास किया। बाबा का कहना है कि वह एक बार अधिकारियों के बहकावे में आकर अनशन खत्म कर चुके हैं। अब जब तक डीएम आकर उनकी बात नहीं सुनेंगे, तब तक अनशन खत्म नहीं करेंगे। इसके बाद बीडीओ लौट गए। सोमवार को कोई स्वास्थ्य कर्मी बाबा का स्वास्थ्य देखने नहीं पहुंचा। इधर, अनशन स्थल पर अन्य ग्रामीण भी बाबा के समर्थन में जुट रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि गोशाला बन जाए तो गोवंश दुर्दशा का शिकार नहीं होंगे। किसानों को फसलों की रखवाली की चिंता भी नहीं रहेगी।