{"_id":"5f7387de8ebc3e9b7a5bee9c","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly4215993156","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘विकास और निर्माण परियोजनाएं तेज गति से पूरी कराएं अफसर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘विकास और निर्माण परियोजनाएं तेज गति से पूरी कराएं अफसर’
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक मेें विकास योजनाओं और निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा करके उनकी प्रगति जांची। उन्होंने प्रत्येक कार्य तय की गई निर्धारित समयावधि में पूरे करने के निर्देश दिए।
बैठक में विधायकों ने उन्हेें अपने क्षेत्रों की बिजली, सिंचाई और नहर विभाग से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराकर उनका निदान कराने का अनुरोध किया। बाद में प्रभारी मंत्री ने कलक्ट्रेट परिसर मेें नवनिर्मित पार्क का पौधरोपण कर लोकार्पण किया और आवास विकास कॉलोनी में निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण किया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने कोरोना काल में भी विकास कार्यों का पहिया रुकने नहीं दिया। इसलिए अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं में गतिशीलता लाकर विकास एवं निर्माण कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें। उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प, भू-जल संरक्षण, निशुल्क बोरिंग आदि की समीक्षा करते हुए कहा कि नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने चेताया कि इस कार्य में लापरवाही संज्ञान में आने पर संबंधित अधिकारी का उत्तरदायित्व तय करके विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनपद में निर्माणाधीन सभी पुलों के काम में गति लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में सभी प्रकार के 17 सेतु बन रहे हैं और उनमें से चार का कार्य पूर्ण होने के बाद एप्रोच रोड बननी हैं।
विज्ञापन
सम्मान निधि घोटाले की सीबीआई जांच की मांग
बैठक में विधायकों ने प्रभारी मंत्री से किसान सम्मान निधि में हुए फर्जीवाडे़े की सीबीआई जांच कराने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। विधायक मानवेंद्र सिंह ने चांदापुर- नागरपाल गांव के बीच संपर्क मार्ग, विधायक वीर विक्रम सिंह ने कटरा-खुदा गंज मार्ग पर काम शुरू होने के समय की जानकारी चाही। साथ ही नवादा मोड़ पर रोड की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस बारे में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक रोशन लाल वर्मा, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, सीडीओ प्रेरणा शर्मा, एसपी एस आनंद, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
पौधरोपण कर पार्क का किया लोकार्पण
बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने विधायकों और अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट परिसर में विकसित पर्यावरणीय लॉन में शोभादार पौधे रोपकर पार्क का लोकार्पण किया। इसी मौके पर उन्होंने एक अक्तूबर से आरंभ हो रहे संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत स्वास्थ्य विभाग और यूनीसेफ के सहयोग से प्रचार को दस्तक अभियान के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कलेक्ट्रट में एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर वहां के पटल कर्मचारियों से उनके कार्य दायित्व का ब्योरा लिया। प्रभारी मंत्री कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों से वहां की सुविधाओं के बारे में नियमित फीडबैक लेने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने टाउनहाल जाकर निर्माणाधीन सूचना संकुल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम समेत नगर आयुक्त संतोष शर्मा, सहायक नगर आयुक्त आशुतोष दुबे, बीएसए राकेश कुमार, सीएमओ डॉ.एसपी गौतम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्षमण सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.पी.के. श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
दो कुपोषित बच्चों के परिवारों को दी गाएं
प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विकासखंड ददरौल के दो कुपोषित बच्चों के परिवारों को दुधारू गाएं दीं। साथ ही लाभार्थियों को पोषण पोटली और सहजन के पौधे भी दिए। उन्होंने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा निर्मित पोषण आधारित रंगोली की प्रशंसा की। इसी मौके पर उन्होंने हस्ताक्षर अभियान बोर्ड पर कुपोषण मुक्त हो देश हमारा, जन जन का बने यह मुख्य नारा लिखा। प्रभारी मंत्री ने माटी शिल्प कला योजना के अन्तर्गत प्रजापति समाज के छह लाभार्थियों को निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक चॉक भी वितरित किए। इस मौके पर विधायक ओर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।