फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

मास्क और सैनिटरी पैड को नष्ट करने के लिए लगेगा शहर में प्लांट

Mon, 28 Sep 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। घरेलू हानिकारक कचरा जैसे सैनिटरी पैड, बच्चों के डायपर और मास्क को नष्ट करने के लिए नगर निगम की ओर से इंसिनेरेटर (कचरा भट्टी) लगाए जाने की योजना है। यह इंसिनेरेटर नगर निगम के पुराने स्लाटर हाउस में लगवाया जाएगा, जिसके लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति हो चुकी है। इसके लिए जल्द टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान समय में कोरोना की वजह से मास्क का प्रयोग काफी प्रचलन में है, जिससे संक्रमण से बचा जा सके। लेकिन इसका इस्तेमाल करने के बाद यूं ही इधर-उधर कूड़े में फेंक दिया जाता है। इसके साथ ही सैनिटरी पैड और बच्चों के डायपर का उपयोग कर कचरे के साथ फेंकना आम बात है। जोकि खतरनाक संक्रमण के फैलने का कारण बनते हैं। ऐसे घरेलू हानिकारक कचरे को नष्ट करने के लिए ही नगर निगम की ओर से इस प्लांट को लगवाया जाएगा। जोकि प्रदूषण के मानकों के अनुरूप होगा। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है और जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

ककरा स्थित स्लाटर हाउस में लगेगा प्लांट
इस प्लांट को शहर मोहल्ला ककरा में स्थित पुराने स्लाटर हाउस में लगवाया जाएगा। इसके पास ही नगर निगम ने डंपिंग ग्राउंड बना रखा है जहां पर रोजाना सैकड़ों टन कूड़ा डंप किया जाता है। बताया जाता है कि इसी कूड़े के इस तरह के हानिकारक कचरे को निकालकर उसको नष्ट किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में कुछ वार्डों में सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्रित किया जाने लगा है। इससे इस तरह का कूड़ा अलग करने में अधिक मेहनत नहीं करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसिनेरेटर में जलाकर नष्ट किया जाएगा हानिकारक कचरा
इंसिनेरेटर बिजली से चलने वाली मशीन होती है। इसको प्रदूषण के मानकों के अनुरूप तैयार किया जाता है। इस मशीन में ही मास्क, सैनिटरी पैड और डायपर आदि हानिकारक कचरे को डालकर नष्ट किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया बायो मेडिकल वेस्ट की तरह होती है। इससे घरेलू हानिकारक कचरे का प्रबंधन हो सकेगा। बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के तहत इस प्रोजेक्ट को लिया जा रहा है। इस प्लांट के लगने से हानिकारक संक्रमण फैलने से बचा जा सकेगा।

कोरोना के साथ ही त्वचा संक्रमण फैलने का खतरा
मास्क, सैनिटरी पैड और डायपर का इस्तेमाल करना जितना फायदेमंद है उतना ही हानिकारक भी होता है। ये चीजें घरेलू कचरे के साथ फेंके जाने से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इस्तेमाल कर फेंके जाने वाला मास्क कोरोना संक्रमण को बढ़ावा देता है तो वहीं सैनिटरी पैड और डायपर स्किन इंफेक्शन का कारण बनते हैं।
- डॉ. अनिल राज, वरिष्ठ परामर्शदाता, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed