फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

महीनों में भी न बन पाई सर्विस रोड..जाम से पब्लिक परेशान

Mon, 28 Sep 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर/ तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सफर करना किसी मुसीबत से कम नहीं है। सबसे ज्यादा दिक्कत हुलासनगरा रेलवे फाटक और रोजा रेलवे ओवरब्रिज पर जाम लगने से होती है। निर्माणाधीन पुलों की सर्विसलेन संकरी और जर्जर होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। मगर पब्लिक की चिंता न तो सिस्टम को न निर्माणाधीन एजेंसियों को है। जिले में हाईवे पर सभी आठ पुलों का निर्माण दोबारा शुरू कर दिया गया, लेकिन सर्विस रोड का निर्माण न हो पाने से जाम ने निजात नहीं मिल रही है। कछुआ चाल से निर्माण हो रहा, जबकि कंपनी के अधिकारी मार्च 2021 तक कार्य पूरा करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

हुलासनगरा रेलवे फाटक ओवरब्रिज
ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड और इसके अलावा अंडरपास पास बनना है। ओवरब्रिज का दोबारा निर्माण शुरू हुए करीब तीन महीने बीत गए। मगर अभी तक सर्विस रोड का निर्माण भी नहीं हो पाया है। पुरानी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे फाटक पर लगभग रोजाना जाम लगता है। हालांकि कार्य लेट होने की वजह कंपनी वाले लॉकडाउन और बारिश बता रहे हैं। इस ओवरब्रिज का निर्माण आरसीएल कंपनी कर रही है।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा ओवरब्रिज
यहां दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन जारी है, लेकिन बरेली से लखनऊ की तरफ जाने वाली सड़क ज्यादा संकरी होने से अक्सर जाम लग जाता है। सड़क में गड्ढे होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। ओवरब्रिज का दोबारा काम शुरू होने के बाद से अभी एक तरफ के साइड आरी पैनल (मिट्टी रोकने को किनारे लगाए जाने वाले पत्थर) लगाने का भी काम नहीं हुआ है। हालांकि कंपनी के साइट इंजीनियर विजयपाल जल्द काम पूरा करने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि जनवरी तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर बाईपास चौराहा ओवरब्रिज
ओवरब्रिज के एक तरफ खुदाई करने के साथ साइड आरी पैनल लगाने का काम चल रहा है। यहां जाम तो नहीं लगता, लेकिन पुरानी सड़क जर्जर होने से हादसे होते रहते हैं। दूसरी तरफ काम अभी शुरू नहीं हुआ है। हालांकि निर्माण करा रहे साइड इंजीनियर राहुल का कहना है कि ओवरब्रिज के साइडों में सड़क के लिए डाली गई मिट्टी की साइड में लगे आरी पैनल आउट हो गए थे। उनको हटाकर दोबारा लगाया जा रहा है।
बंथरा ओवरब्रिज
ओवरब्रिज के एक ही तरफ से दोनों ओवर के वाहन निकलते है। सड़क संकरी होने से दो बड़े वाहनों के आमने-सामने आने पर अक्सर जाम लग जाता है। सड़क पर गड्ढे होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। दूसरी तरफ की सड़क बनाने को मिट्टी डाली जा रही हे। ओवरब्रिज के आरी पैनल लगाने का काम चल रहा है। काम की गति यहां भी काफी धीमी चल रही है। यही हाल रहा तो मार्च तक काम पूरा करना मुश्किल होगा।
लॉकडाउन और बारिश के कारण छह महीने काम बंद रहा है। इस बंद समय के एवज का टाइम कंपनी को मिलेगा। पूरी उम्मीद है कि मार्च 2021 के अंत तक सभी ओवरब्रिज तैयार हो जाएंगे। तिलहर में सरयू पुलिया मोड़ पर ओवरब्रिज का निर्माण अगले दो महीने में पूरा होने की उम्मीद है। अभी जहां तक सिंगल लेयर डालकर सड़क निर्माण का काम किया जा रहा है। इसके बाद साइड के नालो और सड़कों पर भी लेयर डालकर उनका काम पूरा किया जाएगा। - राहुल, साइड इंजीनियर, राज कॉरपोरेशन
हाईवे की सड़क और पुलों का निर्माण न होने से पिछले करीब एक दशक से मुसीबत झेल रहे हैं। मीरानपुर कटरा क्षेत्र के हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग और फतेहगंज पूर्वी तक निकलने में कभी-कभी घंटों लग जाते हैं। हुलासनगरा फाटक के जाम का शीघ्र निदान होना चाहिए। ओवरब्रिज का निर्माण जिस गति से चल रहा है, इससे मुसीबतों से जल्द छुटकारा होते नहीं दिखता।
- सत्य प्रकाश आर्य, व्यापारी तिलहर
बरेली से तिलहर आने जाने में कई घंटे खराब हो जाते हैं। हुलासनगरा फाटक बंद होने पर मरीजों को कई के घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। कटरा से फतेहगंज पूर्वी के बीच सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और जाम की समस्या आम हो गई है। कई बार इमरजेंसी मरीजों को भी समय पर नहीं पहुंच पाता हूं। - डॉ मनोज अग्रवाल, तिलहर।

पहले लॉकडाउन फिर बारिश ने रोका निर्माण
बरेली से लखनऊ तक राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य एरा कंपनी को दिया गया था। मगर ऐरा कंपनी दिवालिया हो गई, जिससे उसे काम छोड़कर भागना पड़ा। इस कारण लगभग एक दशक से अधिक समय तक निर्माण बंद रहा। जनवरी 2020 में राज कारपोरेशन लिमिटेड मैनपुरी को सड़क बरेली-लखनऊ हाईवे निर्माण का ठेका दिया गया है। एक वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करने की शर्त पर ठेका दिया गया था। जनवरी में निर्माण कार्य शुरू करने के बाद ही लॉकडाउन लग गया, जिससे निर्माण कार्य बंद रहा। बाद में बरसात होने की वजह से काम शुरू नहीं हो सका। इस तरह छह महीने कार्य बंद रहा। जुलाई में राज कारापोरेशन ने ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू किया है। करीब तीन महीने गुजरने के बावजूद निर्माण कार्य में तेजी नहीं आई है। ऐसे में निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना कम प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed