फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

आज से गन्ना समितियों पर सर्वे अभिलेख देख सकेंगे किसान

Mon, 28 Sep 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। जिले के गन्ना किसानों को सोमवार से आठ अक्तूबर तक अपनी गन्ना समितियों पर रकबा सर्वे से संबंधित अभिलेख देखने और उनमें त्रुटियां होने पर उन्हें ठीक कराने का मौका मिलेगा। यही नहीं, किन्हीं कारणों से जो गन्ना किसान अभी तक अपने घोषणा पत्र भरकर जमा नहीं कर सके हैं, वह यह काम भी करा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने बताया कि पेराई सत्र 2020-21 के लिए जिले में 1.63 लाख गन्ना किसानों के खेतों का सर्वे कराया गया है। सर्वे के दौरान किसानों से अपने स्तर से रकबा से संबंधित घोषणा पत्र भरकर सर्वे टीम को देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक लगभग 30000 सर्वेक्षित किसानों ने घोषणा पत्र जमा नहीं किए हैं। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक अपने सर्वे सट्टा से संबंधित अभिलेख नहीं देखे हैं, वह गन्ना समिति पुवायां, रोजा एवं तिलहर में सोमवार से आठ अक्तूबर तक सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक देख सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों को इससे पहले भी सर्वे के समय और ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन के दौरान अभिलेख दिखाए जा चुके है। जो किसान इस दौरान उपस्थित नहीं थे, वह समिति पर आकर अपने अभिलेख देख सकते हैं और यदि कोई त्रुटि है तो उसे सही भी करा सकते हैं। डीसीओ डॉ. भार्गव के अनुसार किसानों के लिए अभिलेख देखने और उनमें सुधार कराने का यह अंतिम अवसर है और इसके बाद कोई सुधार संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसान 30 सितंबर तक अपनी सर्किल के गन्ना पर्यवेक्षक को घोषणा पत्र खतौनी सहित उपलब्ध करा दें। ऐसा नहीं किए जाने पर आगामी पेराई सत्र के लिए उनका सट्टा संचालित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक किसान समितियों की सदस्यता भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed