{"_id":"5f4a9f818ebc3e3cff2ec352","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly417947525","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में ताजियेदारों को दिए गए नोटिस, ईदगाहों में रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में ताजियेदारों को दिए गए नोटिस, ईदगाहों में रहा सन्नाटा
विज्ञापन
पुवायां/खुटार/बंडा। पुवायां पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र में कुल 27 ताजियेदारों को नोटिस दिए गए हैं। शासनादेश का हवाला देते हुए और कोरोना महामारी की समस्या को देखते हुए लोगों से ताजिये दफन नहीं करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा कोतवाली प्रभारी सुनील अहलावत ने सभी ताजियेदारों की कोतवाली में बैठक करके उन्हें शासनादेश से अवगत करा दिया है। पुवायां में गांव करनापुर में ईदगाह की सफाई नही कराई गई है। यहां पर मोहर्रम के दिन मेला लगता है और ताजिए रखे जाते हैं। मुस्लिम बाहुल्य गांव सकरापुर, बढ़ौरा, टाह खुर्द कलां, कैमहरिया आदि गांवों में भी यही स्थित रही।
खुटार में दो स्थानों से और गांव सौंफरी से एक बड़ा ताजिया उठता है। इसके अलावा अन्य गांवों से भी ताजिए खुटार ईदगाह आते हैं। खुटार में ईदगाह का गेट बंद रहा और यहां सन्नाटा पसरा रहा।
बंडा में मोहल्ला मुरादपुर से ताजिये पूरनपुर रोड पर स्थित करबला में ले जाए जाते हैं और दफन किये जाते हैं। इसी स्थान पर मेला लगता हैं। लोगों ने बताया कि इस बार ताजियों के लिए कोई तैयारी नही की गई है। संवाद