फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

चिनौर में 33 केवी उपकेंद्र का पैनल फुंका, दो दिन गायब रही कैंट इलाके की बिजली

Thu, 16 Jul 2020 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। तेज हवा से पोल टूटने और चिनौर में 33 केवी उपकेंद्र का पैनल फुंकने से कैंट इलाके की बिजली दो दिन तक गुल रही। इस भीषण गर्मी में दो दिन बिजली न आने से कैंट इलाके के लोग बेहद परेशान है। सोमवार रात आंधी से सेना के चांदमारी मैदान के पास गिरे पेड़ की चपेट में आई निगोही रोड गदियाना बिजली उपकेंद्र की 11 केवी लाइन तहस-नहस हो गई और तारों पर खिंचाव पडने से तीन पोल गिर गए। क्षतिग्रस्त लाइन ठीक हो पाती कि इससे पहले बीती रात चिनौर के 33 केवी बिजली उपकेंद्र के कैंट फीडर का पैनल ओवरलोडिंग के कारण तेज धमाके के साथ फट गया। इससे छावनी क्षेत्र के करीब तीन हजार घरों की बिजली आपूर्ति पूरी रात और आज दिन भर ठप रही।
विज्ञापन

बता दें कि कैंट एरिया में स्थित ओसीएफ (आर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री) में सारा कार्य जेनरेटरों से होता है। जेनरेटर के जरिए अधिकारियों के बंगलों को भी बिजली मिलती है और पथ प्रकाश व्यवस्था होती है, लेकिन वहां की आवासीय कालोनियां शहरी क्षेत्र के बिजली उपकेंद्रों से रोशन होती हैं। निगोही रोड पर गदियाना चुंगी स्थित 33 केवी उप केंद्र से निकली कैंट फीडर की 11 केवी लाइन से छावनी क्षेत्र के मध्य बनी कालोनियों को बिजली मिलती है। सोमवार देर रात करीब 12.30 बजे बूंदाबांदी से पहले तेज हवा चली तो एक पेड़ लाइन पर गिर गया।
विज्ञापन

इससे चलते तार टूटकर जमीन पर गिर गए और खिंचाव पड़ने पर आसपास के तीन पोल भी तिरछे हो गए। इससे जुड़े करीब दो हजार घरों की बत्ती गुल हो गई। मंगलवार को दिन भर पोल लगाने का काम चला। हालांकि, निगोही रोड उपकेंद्र के प्रभारी अभियंता जयंत कुमार के अनुसार प्रभावित क्षेत्र को बिजली सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लाइन को दो भागों में बांटकर एक हिस्से को एमईएस फीडर और दूसरे को गोविंदगंज के एक अन्य फीडर से सप्लाई जारी रखी गई, लेकिन दोनों फीडरों पर अतिरिक्त बिजली भार पड़ा तो ट्रिपिंग की समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लाइन बुधवार को दिन मेें करीब 11 बजे ठीक हो सकी। आज सुबह से उपकेंद्र के यार्ड में पैनल बदलने का काम शुरू हुआ, लेकिन बाद में बारिश होने से इस काम में व्यवधान पड़ गया। इस कारण शाम छह बजे तक यह काम पूरा नहीं हो सका। पावर कारपोरेशन के एक्सईएन (ग्रामीण) वेद प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि कर्मचारियों की टीम पैनल बदलने मेें जुटी है और देर रात तक बिजली सप्लाई सुचारु होने की उम्मीद है।

जंपर जलने से ठप हुआ आनंदपुरम फीडर
ककरा कलां स्थित 33 केवी बिजली उपकेंद्र के आनंदपुरम फीडर की 11 केवी लाइन का एक जंपर ओवरलोडिंग से बुधवार शाम 5.30 बजे जल गया। इस कारण फीडर से जुड़ी आनंदपुरम कालोनी, आजादपुरम, मदराखेल, तिलहरजई, अलीजई (आंशिक), विश्वकर्मा चौक आदि क्षेत्रों के करीब 1500 घरों समेत तमाम व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की बत्ती गुल हो गई। इस कारण प्रभावित क्षेत्रों में करीब ढाई घंटे तक बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed