फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, चक्का जाम कर जलाई गन्ने की होली

Thu, 12 Dec 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
तिलहर में हाईवे चौराहे पर किसान यूनियन कार्यकर्ता गन्ने का मूल्य न बढ़ाए जाने को लेकर गन्ना जलाक? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गन्ने का समर्थन मूल्य न बढ़ने सरकार के खिलाफ किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले भर में किसानों ने प्रदर्शन कर गन्ने की होली जलाई। शहर में कचहरी तिराहे पर जाम लगाकर किसानों ने गन्ने की होली जलाई। पुवायां में किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। तिलहर में हाईवे पर जाम लगाकर किसानों ने गन्ने की होली जलाई। किसान नेताओं ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि यदि 21 दिसंबर तक उनकी मांग पूरी नहीं कि गई तो वह कलक्ट्रेट को हल से जोत देंगे और वहां खेती करेंगे। किसान नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान सभी से हथियार लेकर आने को कहा।
विज्ञापन

कचहरी तिराह किया जाम, गन्ने की होली जलाई
भाकियू टिकैत गुट के मंडल अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार सुबह कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में इकट्ठे हुए और धरना प्रदर्शन किया। अजीत सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा कर रही है। मगर पिछले तीन सालों से गन्ने का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया गया। शासनादेश के अनुसार चीनी मिलें 14 दिन में भुगतान भी नहीं कर रही हैं। धरने के बाद किसानों ने कचहरी तिराहे पर जाम लगाकर गन्ने की होली जलाई। उधर, भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने टाउन हॉल के शहीद पार्क में पंचायत की। उन्होंने कहा कि लागत के अनुपात में गन्ना का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाना गन्ना किसानों के प्रति घोर अन्याय है। सरकार ने गन्ने के रेट नहीं बढ़ाए तो संगठन उग्र आंदोलन शुरू करेगा। सिटी मजिस्ट्रेट विनीता सिंह ने जाकर किसानों को समझाकर शांत किया, जिससे करीब आधा घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

पुवायां में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन
पुवायां। बुधवार दोपहर भाकियू पदाधिकारी और किसानों ने पुवायां के राजीव चौक पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाकियू जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि बिजली का मूल्य दोगुना कर दिया गया है। खाद और डीजल में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है। चीनी परता भी तीन प्रतिशत बढ़ा है, मगर गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया गया। तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा कि गन्ने पर प्रति क्विंटल तीन सौ रुपये की लागत आ रही है। सरकार ने पुराना रेट 325 रुपये प्रति क्विंटल बरकरार रख है, जबकि स्वामीनाथन कमेटी के अनुसार लागत मूल्य में 50 प्रतिशत जोड़कर रेट रखे जाने चाहिए थे। इसके बाद किसानों ने गन्ने की होली जलाई और मौके पर पहुंचे एसडीएम सौरभ भट्ट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर गन्ना मूल्य 450 रुपये किए जाने, बकाया भुगतान ब्याज सहित कराने, कलेंडर में दर्शाई गई पर्चियां संशोधित किए जाने की मांग की। सुनवाई नहीं होने पर 21 दिसंबर से जिला मुख्यालय पर हल क्रांति आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। यहां बाबूराम, श्रीकृष्ण जाटव, कुलदीप सिंह, त्रिलोक सिंह, दीपक, विनोद राठौर सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर में हाईवे पर लगाया जाम, पुलिस से नोकझोंक
तिलहर। बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे तहसील अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने हाथों में गन्ना लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य न बढ़ाए जाने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। किसान प्रदर्शन करते हुए हाईवे की ओर बढ़े तो प्रभारी कोतवाल वीके मौर्य ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान किसानों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई, मगर किसान नहीं माने और हाईवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर चौराहे पर गन्ने की होली जलाई। वहां पहुंचे सीओ मंगल सिंह रावत और नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बमुश्किल उन्हें शांत कराकर जाम खुलवाया। प्रदर्शन के दौरान हाईवे पर लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान जयेंद्र सिंह, रवि प्रजापति, चरण लाल वर्मा, अशोक कुमार, प्रतिपाल राजपूत, मुन्ना लाल प्रजापति, बाबूराम, बांकेलाल, नरबीर सिंह, पूरन लाल आदि मौजूद रहे।

पुवायां में भाकियू के बैनर तले प्रदर्शन करते किसान

पुवायां में भाकियू के बैनर तले प्रदर्शन करते किसान- फोटो : POWAYAN

 

गन्ना समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी  तिराहे पर जाम लगाते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता ।

गन्ना समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी तिराहे पर जाम लगाते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed