फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

मंत्री के फटकारा तो इज्जतघरों को मिली ‘इज्जत’

Sun, 08 Dec 2019 09:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की फटकार के बाद अधिकारियों ने शहर के सार्वजनिक शौचालयों को व्यवस्थित कराने का काम शुरू किया। मंत्री की फटकार के बाद इज्जतघरों को इज्जत मिल पाई। नगर निगम कर्मियों ने अभियान चलाकर शौचालयों की साफ सफाई कराई। सफाई के बाद सार्वजनिक शौचालयों के आसपास चूना भी डाला गया।
विज्ञापन

शहर के सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी और बदबू से आसपास के लोग परेशान थे। लगातार शिकायतें पहुंचने पर शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने शहर के सार्वजनिक शोचालयों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्हें यहां गंदगी के अंबार मिले थे। इस पर कैबिनेट मंत्री ने निगम अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई थी। कैबिनेट मंत्री की फटकार के बाद रविवार को शहर के सभी शौचालयों में सफाई अभियान चलाया गया। हमेशा से गंदे और बदबूदार रहने वाले सार्वजनिक शौचालयों की तस्वीर बदली हुई नजर आई। सभी इज्जतघरों को साफ करने के बाद उसके आसपास चूने का छिड़काव भी किया गया। खिरनीबाग, कचहरी ओवरब्रिज के नीचे, बीएसए कार्यालय के पास बने इज्जतघर व पिंक टॉयलेट साफ दिखा। इनके अलावा एसपी ऑफिस और नगर निगम के पास बने सार्वजनिक शौचालय में सफाई देखने को मिली। खिरनीबाग निवासी राज्य सफाई आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ बाल्मीकि ने वहां रखे एक ट्रांसफार्मर के पास बने अव्यवस्थित सार्वजनिक शौचालय को लेकर शासन से इसकी शिकायत की थी। कई बार शिकायतें करने के बावजूद सफाई न होने पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन

- खिरनीबाग में बिस्मिल पार्क पास
- बिस्मिल पार्क के पास बने इज्जत घर में सफाई न होने के साथ ही आसपास कूड़ा भी डाला जाता था। जिसकी बदबू से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। दर्जा राज्यमंत्री सुरेंद्र नाथ की शिकायत के बाद इज्जतघर के आसपास पड़ने वाला कूड़ा उठवा दिया गया और सीमेंटेड ईंटें भी बिछाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी ओवरब्रिज के नीचे
- कचहरी ओवर ब्रिज के नीचे बने नगर निगम के पार्किंग स्थल पर स्थित शौचालयों व पेशाब घर की भी सफाई हो गई। रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद भी निगम कर्मचारी शौचालय और पेशाबघर की सफाई करते मिले। ओवरब्रिज के नीचे ही महिलाओं के लिए बना पिंक टॉयलेट भी चमकता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed